सामाजिक संस्थाएं समाज की बाहें होती : ईश्वर सिंह
हलका गुहला से विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि सामाजिक संस्थाएं समाज की बाहें होती है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Feb 2020 08:50 AM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2020 08:50 AM (IST)
संस, सीवन : हलका गुहला से विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि सामाजिक संस्थाएं समाज की बाहें होती है। यदि सभी सामाजिक संस्थाएं निस्वार्थ भाव से काम करें तो कोई भी गरीब भूखा न सोए, कोई भी लाचार बीमार दवा से वंचित न रहें। सामाजिक संस्थाएं, जरूरतमंद लोगों की सहायता करने, निशुल्क चिकित्सा कैंप लगाने, रक्तदान कैंप लगाने और लोगों को नशे व अन्य सामाजिक बुराइयों को लेकर जागरूक करती है। इस मौके पर युवा नेता सुधीर मिड्ढा, मीतू मेहता, संगीत बंसल, अशोक गोयल, तरसेम सैनी, भीषु चौधरी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें