कार्यकर्ताओं का अपमान नहीं सहन होगा: रणधीर गोलन
पूंडरी से भाजपा के प्रत्याशी रहे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रणधीर ¨सह गोलन ने कहा कि वह किसी भी सूरत में कार्यकर्ताओं का अपमान सहन नहीं करेंगे। इसके लिए चाहे कोई भी निर्णय लेना पड़े पीछे नहीं हटेंगे। कार्यकर्ताओं के दम पर ही नेता बना हूं और यही कार्यकर्ता उन्हें विधानसभा में पहुंचाने का काम करेंगे।
संवाद सहयोगी, ढांड : पूंडरी से भाजपा के प्रत्याशी रहे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रणधीर ¨सह गोलन ने कहा कि वह किसी भी सूरत में कार्यकर्ताओं का अपमान सहन नहीं करेंगे। इसके लिए चाहे कोई भी निर्णय लेना पड़े पीछे नहीं हटेंगे। कार्यकर्ताओं के दम पर ही नेता बना हूं और यही कार्यकर्ता उन्हें विधानसभा में पहुंचाने का काम करेंगे। गोलन अपने जन्मदिन पर ढांड पैलेस में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अपने नेता को जन्मदिन की बधाई दी और दीर्घायु की कामना की।
उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद कार्यकर्ताओं के काम नहीं हो रहे हैं। जिन्होंने पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत किया आज वह कार्यकर्ता हाशिए पर हैं। वहीं चोर दरवाजे से आने वाले कार्यकर्ता आज शिखर पर जा बैठे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस बार पिछले चुनावों में रही कसर को पूरी कर दें, ताकि वह विधानसभा में अपने कार्यकर्ताओं के लिए लड़कर उनके हकों की आवाज उठा सकें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में करवाए जा रहे विकास कार्यों की प्रशंसा की।
इस अवसर पर सुनील कुमार, जसबीर साकरा, युवा मंडल अध्यक्ष रामलाल ढांड, बलकार खेपड़, देवी लाल, सतपाल चूहड़माजरा, सरपंच ओमप्रकाश, शिव कुमार, गुरबचन जडौला, सेवा ¨सह, रामफल टीक, अनील आर्य, विनोद बरोट, सुरेंद्र जाजनपुर, प्रदीप फतेहपुर, महेंद्र गड़तान मौजूद थे।
सुनील संधू ने भट्ठे पर गरीब व जरूरतमंदों को बांटे कपड़े
संस. ढांड : हरियाणा पुलिस के जवान सुनील संधू ने पबनावा में ईंट भट्ठे पर पहुंचकर जरूरतमंदों को गर्म कपड़े व कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि वह ये कपड़े स्कूलों के माध्यम से जुटा रहे हैं। पहले स्कूल में पहुंचकर विद्यार्थियों से अपील की जाती है और उनसे कपड़े एकत्र कर जरूरतमंदों में बांट दिए जाते हैं। सुनील अपने निजी कोष से भी लगातार ऐसे जरूरतमंदों की मदद करता है। उन्होंने अन्य स्कूलों व युवाओं से अपील की है कि वह घर में छोटे हो चुके व पुराने कपड़ों को इन गरीबों में वितरित करने का काम करें, ताकि सर्दी की वजह से किसी को अपनी जान ना गंवानी पड़े। इस कार्य में प्रवीन चहल, नरेश पबनावा, शीशपाल पबनावा ने भी सुनील संधू का सहयोग किया।