अष्टकोणीय भगवान शिव मंदिर की मूर्ति स्थापना होगी भव्य : रामपाल
सर्व ब्राह्मण सभा एवं धर्मशाला के प्रधान रामपाल शर्मा सिरटा ने कहा कि सीवन गेट स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान शिव का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है। इसे सोने के रंग से सजाया गया है। 2 सितंबर को इसमें मूर्ति स्थापित की जाएंगी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महंत महंत संपूर्णानंद होंगे।
जागरण संवाददाता, कैथल : सर्व ब्राह्मण सभा एवं धर्मशाला के प्रधान रामपाल शर्मा सिरटा ने कहा कि सीवन गेट स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान शिव का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है। इसे सोने के रंग से सजाया गया है। 2 सितंबर को इसमें मूर्ति स्थापित की जाएंगी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महंत महंत संपूर्णानंद होंगे। शर्मा मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मूर्ति स्थापना के दिन भंडारे और सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया है। इससे पहले दिन 1 सितंबर को पूरे शहर में भगवान शिव व भगवान परशुराम की मूर्ति परिक्रमा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें जगह-जगह समाज के लोग यात्रा का स्वागत करेंगे। शर्मा ने बताया कि नवनिर्मित मंदिर की ऊंचाई सौ फुट से ज्यादा है और यह अष्टकोणीय मंदिर है। इसके साथ ही धर्मशाला का प्रवेश द्वार भी बनाया जा रहा है, जो तकरीबन 50 फीट ऊंचा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने धर्मशाला में हॉल बनाने के लिए 21 लाख रुपये की राशि दी थी। हॉल का निर्माण करवाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस उत्सव के लिए 15 दिन तक कलश यात्रा निकाली गई, जिसके माध्यम से जिले के 160 गांवों में जाकर लोगों को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया गया है। इस मौके पर महासचिव राजेश आत्रेय, कोषाध्यक्ष डॉ. प्रदीप शर्मा, सुभाष गौड़, भूषण शर्मा, रमेश बालू मौजूद रहे।