राजौंद के सभी वार्डों की फोटोयुक्त मतदाता सूची का किया गया प्रारंभिक प्रकाशन : डीसी सुजान सिंह
कैथल डीसी सुजान सिंह ने बताया कि राजौंद के सभी वार्डों की फोटोयुक्त सूची का प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया गया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 08:33 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 08:33 PM (IST)
जासं, कैथल: डीसी सुजान सिंह ने बताया कि राजौंद के सभी वार्डों की फोटोयुक्त सूची का प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया गया है। सभी वार्डों के मतदाता नगर पालिका कार्यालय में वोटर लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि 3 नवंबर तक दावे व आपत्तियां नगर पालिका राजौंद में दर्ज की जा सकती है। इसके बाद 11 नवंबर से 16 नवंबर तक उपायुक्त कार्यालय में दावे एवं आपत्तियां दर्ज की जा सकती है। सभी दावे एवं आपत्तियों को 19 नवंबर तक दुरुस्त कर लिया जाएगा और 27 नवंबर को फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। इस कार्य के लिए नायब तहसीलदार भूप सिंह को पंजीकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें