Move to Jagran APP

एमडीएन स्कूल के विद्यार्थियों को दी सुरक्षा एप की जानकारी

एमडीएन ग्लोबल स्कूल में दुर्गा शक्ति टीम ने विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। विद्यालय निदेशक डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि टीम ने अध्यापिकाओं व लड़कियों को दुर्गा शक्ति मोबाइल एप की जानकारी दी। टीम इंचार्ज सुनीता, नैनू, मोनिका व सुखपाल ने बताया कि सरकार की इस पहल से बहु-बेटियों की सुरक्षा मुहैया करवाकर महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को रोका जा सकता है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Dec 2018 12:50 AM (IST)Updated: Wed, 19 Dec 2018 12:50 AM (IST)
एमडीएन स्कूल के विद्यार्थियों को  दी सुरक्षा एप की जानकारी
एमडीएन स्कूल के विद्यार्थियों को दी सुरक्षा एप की जानकारी

जागरण संवाददाता, कैथल :

loksabha election banner

एमडीएन ग्लोबल स्कूल में दुर्गा शक्ति टीम ने विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। विद्यालय निदेशक डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि टीम ने अध्यापिकाओं व लड़कियों को दुर्गा शक्ति मोबाइल एप की जानकारी दी। टीम इंचार्ज सुनीता, नैनू, मोनिका व सुखपाल ने बताया कि सरकार की इस पहल से बहु-बेटियों की सुरक्षा मुहैया करवाकर महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को रोका जा सकता है।

स्कूल प्राचार्या शैलजा गुप्ता ने टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि दुर्गा शक्ति महिलाओं के लिए बहुत बड़ी सौगात है। शहर के हर पार्क, स्कूल, कॉलेज, गली व मोहल्ले में टीम के बार-बार भ्रमण से असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगा है। इस अवसर पर विद्यालय की लड़कियां व अध्यापिकाएं दीपिका खुराना, अंजली, रेखा मनोचा, प्रियंका, सुमीता ठाकुर, प्रेरणा गुप्ता, सुनीता, इंदू, एकता, तनुजा व भारती मौजूद थी।

विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

स्कूल के बच्चों ने गुलाबी नगरी कही जाने वाले शहर जयपुर का चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। स्कूल प्रबंधक डॉ. विनोद कुमार ने हरी झंडी दिखाकर टूर को रवाना किया। भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को भारत की पुरानी विरासतों, ऐतिहासिक व भौगोलिक विज्ञान से संबंधित जानकारी देना था। इस दौरान उन्होंने हवा महल, आमेर का किला, जल महल, जंतर-मंतर, नाहरगढ़ व जयगढ़ किले का भ्रमण किया। साथ ही राजस्थान की कला, संस्कृति, नृत्य, गायन, रहन-सहन व खान पान के बारे में भी जानकारी हासिल की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.