Move to Jagran APP

नगर निगमों में इनेलो की हार घमंड व ठेकेदारों के मुंह पर तमाचा : दिग्विजय चौटाला

जागरण संवाददाता, कैथल : इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष व जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय चौटा

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Dec 2018 10:31 PM (IST)Updated: Sun, 23 Dec 2018 10:31 PM (IST)
नगर निगमों में इनेलो की हार घमंड व ठेकेदारों के मुंह पर तमाचा : दिग्विजय चौटाला
नगर निगमों में इनेलो की हार घमंड व ठेकेदारों के मुंह पर तमाचा : दिग्विजय चौटाला

जागरण संवाददाता, कैथल : इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष व जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय चौटाला ने नगर निगम चुनाव में इनेलो की करारी हार घमंड और ठेकेदारों के मुंह पर तमाचा है। अब इंडियन नेशनल लोकदल सही में लोकदल न रहकर लठदल बन गई है। दिग्वि्यज चौटाला गांव प्यौदा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इनेलो के कद्दावर नेता रामपाल माजरा के गढ़ में उन पर निशाना साधते हुए कहा कि डर्टी पॉलिटिक्स करने वालों का समय चला गया है। अब लोग उन्ही को पसंद करते है जो कार्यकर्ताओं को सम्मान देते है व् विकास की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्टी को चुनाव निशान भी अलॉट हो जाएगा और पार्टी प्रदेश में कांग्रेस व भाजपा का विकल्प बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोटालों से तंग आकर लोगों ने भाजपा को चुना था, लेकिन भाजपा ने भी सरकार में आने के बाद लोगों को धोखा ही दिया है। भाजपा को युवा विरोधी करार देते हुऐ कहा कि भाजपा का दो करोड केंद्र व दो लाख प्रदेश मे रोजगार देने के वादों की हवा निकल चुकी है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि भाजपा गाय, गीता व् जात पात की राजनीति करती है। अब हरियाणा की आगामी सरकार गांवो से चलेंगी। जननायक चौ. देवीलाल कहा करते थे कि लोकराज लोकलाज से चलता है। अब इस पर चलते हुए जननायक जनता दल देहात की सरकार की नींव रखेगी। सरकार बनते ही पहली कलम से किसानों की फसलों पर10 प्रतिशत बोनस दिया जाएगा व किसानो का कर्जा माफ किया जाएगा। बुढ़ापा पेंशन दोगुनी कर दी जाएगी। बड़े भाई दुष्यंत के मुख्यमंत्री बनते ही जनता के लिए हर चार गांव पर चलता फिरता अस्पताल चलाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.