Move to Jagran APP

वालीबाल में पूंडरी की लड़कियां विजेता

शिक्षा विभाग की ओर से अंडर-14 लड़के व लड़कियों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही ने किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Aug 2019 08:37 AM (IST)Updated: Thu, 01 Aug 2019 08:37 AM (IST)
वालीबाल में पूंडरी की लड़कियां विजेता
वालीबाल में पूंडरी की लड़कियां विजेता

जागरण संवाददाता, कैथल : शिक्षा विभाग की ओर से अंडर-14 लड़के व लड़कियों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही ने किया। 22 से 26 जुलाई तक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं करवाई गई थी। इनमें विजेता रहने वाले बच्चों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया था।

loksabha election banner

शमशेर सिरोही ने बताया कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। खेलों में भाग लेने से बच्चे स्वस्थ रहते हैं। शिक्षा के साथ छात्रों को खेलों में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। बृहस्पतिवार को अंडर-14 की प्रतियोगिता खत्म हो जाएगी।

इस मौके पर ईश्वर ढांडा, सहायक जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी खेल रामेश्वर धारीवाल, रमेश चहल, नरेंद्र, राजबीर, नरेश, देशराज, सतपाल, राजेश, शिवचरण, विजय, संदीप, मनोज मौजूद थे।

बॉक्स

ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम

लड़कियों की वालीवाल प्रतियोगिता में पूंडरी ने कैथल को हराया। कबड्डी में कैथल ने पूंडरी को हराया। लड़कों की कबड्डी में पूंडरी ने कलायत को हराया। लड़के व लड़कियों की बास्केटबाल प्रतियोगिता में कैथल की टीम प्रथम रही। लड़कियों की खो-खो में पूंडरी ने पहला व कैथल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। फुटबाल में कैथल ने पहला व पूंडरी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों की जूडो में 25 किलो में सचिन बरोट ने पहला व विशाल पाई ने दूसरा, 30 किलो में आर्यन करोड़ा ने पहला व बलराम कैलरम ने दूसरा, 35 किलो में आशीष चीका ने पहला व देवेन कैथल ने दूसरा, 40 किलो में अमन कैथल ने पहला व यश पाई ने दूसरा, 45 किलो में विपुल कलायत ने पहला व गुरवंश कैथल ने दूसरा, 50 किलो में विनय कलायत ने पहला व राहुल कैथल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की जूडो में 23 किलो में मुस्कान पट्टी अफगान ने पहला व कोमल बरोट ने दूसरा, 27 किलो में रेखा सौंगल ने पहला व अनुष्का कैथल ने दूसरा, 32 किलो में आरती कठवाड़ ने पहला व वर्षा बरोट ने दूसरा, 36 किलो में माफी कठवाड़ ने पहला व मुस्कान सौंगल ने दूसरा, 40 किलो में रजत सौंगल ने पहला व मीनाक्षी टयोंठा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.