Move to Jagran APP

हाबड़ी में 11 करोड़ की लागत से बन रहा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम

गांव हाबड़ी में करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी स्टेडियम का कार्य जल्द ही पूरा हो जाएगा। उसके बाद यहां से देश को हॉकी के अच्छे खिलाड़ी मिल सकेंगे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 06:28 AM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 06:28 AM (IST)
हाबड़ी में 11 करोड़ की लागत से बन रहा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम
हाबड़ी में 11 करोड़ की लागत से बन रहा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम

संजय तलवाड़, पूंडरी: गांव हाबड़ी में करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी स्टेडियम का कार्य जल्द ही पूरा हो जाएगा। उसके बाद यहां से देश को हॉकी के अच्छे खिलाड़ी मिल सकेंगे। खेल विभाग की ओर से यहां हॉकी कोच भी नियुक्त कर दिया गया है। गांव हाबड़ी में इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम को बनवाने में पूर्व विधायक दिनेश कौशिक का अहम योगदान रहा है। स्टेडियम का निर्माण लगभग पूरा होने को है, जिससे हॉकी के खिलाड़ियों के हौसले बुलंद हैं। गांव हाबड़ी का हॉकी से वर्षों पुराना नाता रहा है और गांव के कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा चुके हैं। यहां से निकले खिलाड़ी आज न केवल कोच के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, बल्कि अपने अच्छे खेल की बदौलत वे सरकारी पदों पर भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। गांव का युवा हो या बच्चा इस खेल के प्रति सभी समर्पित रहते हैं। हर वर्ष जनवरी या फरवरी में गांव के युवा हाकी क्लब द्वारा यहां राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जाती हैं, जिसमें विभिन्न राज्यों से टीमें भाग लेती हैं।

loksabha election banner

इस गांव ने हॉकी को कई अच्छे खिलाड़ी दिए। इस गांव के कई खिलाड़ी आर्मी, रेलवे, बीएसएफ व प्रदेश की टीम में खेल रहे हैं। गांव के ही वरिष्ठ खिलाड़ी उन्हें मैदान पर कोचिग देकर उनका हौसला कम नहीं होने देते। खिलाड़ियों ने बताया कि रेलवे की तरफ से खेलने वाले रमेश कुमार व नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पो‌र्ट्स (एनआइएस) के खिलाड़ी गुरबाज सिंह उन्हें बतौर कोच ट्रेनिग देते रहते हैं। अब सरकारी गुरबाज सिंह कोच की नियुक्ति हाबड़ी में हो गई है।

1967 से हॉकी के खेल के खेल में ले रहे हैं रुचि

कोच गुरबाज सिंह ने बताया कि गांव हाबड़ी में 1967 से ही हॉकी खेली जा रही है। यहां के कई खिलाड़ी इस खेल की बदौलत अच्छा मुकाम हासिल कर चुके हैं। खिलाड़ी बृजभूषण व सोहनलाल भी एनआइएस पास हैं। इन्हें जब भी समय मिलता है तो वे गांव के खिलाड़ियों को टिप्स देने के लिए मैदान पर जरूर पहुंचते हैं।

रात में भी खेलने की होगी सुविधा-

इस स्टेडियम में रात में खेलने की सुविधा होगी। इसके लिए इसमें बड़ी फ्लड लाइटें लगाई जाएंगी। ये स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए हास्टल व अन्य सुविधाओं से भी लैस होगा। प्रदेश में अभी तक गुरुग्राम व शाहाबाद में इस तरह के स्टेडियम हैं, लेकिन इसमें उनसे भी ज्यादा सुविधाएं होने का दावा किया जा रहा है। कुल मिलाकर हाबड़ी का ये स्टेडियम खिलाड़ियों के लिए सौगात साबित होगा।

लोक निर्माण विभाग के एसडीओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि गांव हाबड़ी में बन रहे स्टेडियम का 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और फरवरी के अंत तक ये पूरा तैयार हो जाएगा। इस स्टेडियम के निर्माण पर 11 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत आएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.