अंडर 17 कबड्डी स्पर्धा में कलायत की लड़कियां जीतीं
शिक्षा विभाग की ओर से लड़कियों की अंडर-17 व अंडर-19 स्कूली खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खंड स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
जागरण संवाददाता, कैथल : शिक्षा विभाग की ओर से लड़कियों की अंडर-17 व अंडर-19 स्कूली खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खंड स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ मॉडल संस्कृत स्कूल क्योड़क के प्रधानाचार्य व खेल सचिव संदीप सिंह ने किया। जाट सूरजमल में कबड्डी, वालीवाल, ताइक्वांडो के मुकाबले हुए। इंडोर स्टेडियम में जूडो प्रतियोगिता हुई। आरकेएसडी में बॉक्सिग व बास्केटबॉल की प्रतियोगिता हुई। जाखौली अड्डा कन्या स्कूल में खो-खो की प्रतियोगिता करवाई गई। इंडस स्कूल में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू की गई। इस मौके राजबीर, रामेश्वर धारीवाल, ईश्वर ढांडा, नरेंद्र, विजय, गुरमीत, राजेश, राजबीर, जोगिद्र, अनिल कुमार, सुखविद्र मौजूद थे।
ये रहे पहले दिन प्रतियोगिता के परिणाम
लड़कियों की प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-17 कबड्डी में कलायत की टीम ने पहला व पूंडरी की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 खो-खो में कलायत की टीम ने पहला व पूंडरी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 व अंडर-19 वालीवाल में पूंडरी ने पहला व कैथल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। फुटबॉल अंडर-17 में कैथल ने पहला व राजौंद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 में कैथल ने पहला व गुहला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 व अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूंडरी की टीम ने पहला स्थान हासिल किया।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप