Move to Jagran APP

मास्को वुशू स्टार चैंपियनशिप में लड़कों और लड़कियों की टीम ने झटके मेडल

मास्को में अंतररष्ट्रीय मास्को वुशू स्टार चैंपियनशिप में लड़कों और लड़कियों की टीम ने गोल्ड मेडल प्राप्त किए। यह प्रतियोगिता 24 फरवरी से मास्को में शुरू हुई थी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Feb 2020 09:26 AM (IST)Updated: Fri, 28 Feb 2020 09:26 AM (IST)
मास्को वुशू स्टार चैंपियनशिप में लड़कों  और लड़कियों की टीम ने झटके मेडल
मास्को वुशू स्टार चैंपियनशिप में लड़कों और लड़कियों की टीम ने झटके मेडल

संस, राजौंद : मास्को में अंतररष्ट्रीय मास्को वुशू स्टार चैंपियनशिप में लड़कों और लड़कियों की टीम ने गोल्ड मेडल प्राप्त किए। यह प्रतियोगिता 24 फरवरी से मास्को में शुरू हुई थी।

loksabha election banner

अंतररष्ट्रीय वुशू कोच राममेहर खटकड़ और मनोज चौहान ने बताया कि जूनियर लड़कियों की 48 किलो भार वर्ग में छवि ने गोल्ड मेडल, 52 किलो भारवर्ग में अंजू ने गोल्ड मेडल, 56 किलो भार वर्ग में संतोषी ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। इसी तरह जूनियर लड़कों में 52 किलो भारवर्ग में मनीष ब्रांज मेडल, 56 किलो भारवर्ग में रवि ने ब्रांज मेडल, 65 किलो भारवर्ग में नीतिन गोल्ड, 70 किलो भारवर्ग में हरदीप सिल्वर, 75 किलो भारवर्ग में श्रवण ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इसी तरह सीनियर की 48 किलो में नम्रता बत्रा ने गोल्ड मेडल, 85 किलो में राजेश ने ब्रांज मेडल, 90 किलो भार वर्ग में सोलंकी ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर देश का नाम रोशन किया है।

छात्रा अंजली ने छात्रवृत्ति सूची

में प्रथम स्थान किया प्राप्त

संस, राजौंद : राजकीय उच्च विद्यालय कोटड़ा की छात्रा अंजली ने बोर्ड की ओर से अतिरिक्त छात्रवृत्ति सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल के मौलिक मुख्याध्यापक रामनिवास ने बताया कि पिछले वर्ष दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में ब्लाक राजौंद में राजकीय उच्च विद्यालय कोटड़ा की छात्रा अंजली प्रथम रही थी। अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने पूरे प्रदेश में से केवल उत्कृष्ट शैक्षिक योग्यता वाले बच्चों का चयन किया है। इसमें स्कूल की छात्रा अंजली का चयन हुआ है। प्रिसिपल कुशल कुमार ने बताया कि इस प्रकार के चयन से स्कूल के अन्य विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलती है। दूसरे विद्यार्थियों में भी कुछ करने की चाहत पैदा होती है। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, हुसन कुमार सहित स्टाफ सदस्यों ने छात्रा अंजली को बधाई दे सम्मानित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.