Move to Jagran APP

सुबह हुई बरसात से मौसम सुहाना, गर्मी से मिली राहत

शनिवार अल सुबह मौसम की करवट के साथ ही लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। कुछ समय के लिए बूंदाबांदी हुई। ठंडी हवा के चलने से कई दिनों से गर्मी का सामना कर रहे लोगों के चेहरे पर खुशी के भाव से नजर आए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Jun 2020 09:42 AM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2020 09:42 AM (IST)
सुबह हुई बरसात से मौसम  सुहाना, गर्मी से मिली राहत
सुबह हुई बरसात से मौसम सुहाना, गर्मी से मिली राहत

जागरण संवाददाता, कैथल: शनिवार अल सुबह मौसम की करवट के साथ ही लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। कुछ समय के लिए बूंदाबांदी हुई। ठंडी हवा के चलने से कई दिनों से गर्मी का सामना कर रहे लोगों के चेहरे पर खुशी के भाव से नजर आए। हालांकि तेज बरसात न होने से किसानों के चेहरे मुरझाए दिखे। दिनभर बादल भी छाए रहे।

loksabha election banner

किसानों का कहना है कि इन दिनों खेतों में धान बिजाई का काम चल रहा है। बरसात होने से फसल को काफी फायदा होगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गर्मी में बेहाल लोगों के चेहरे तो खिले ही साथ में किसानों को कुछ फायदा हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में हल्की बूंदाबांदी व बादल छाए रहने की संभावना है। शनिवार सुबह 5:30 बजे से बरसात हुई और दोपहर में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। वहीं, दूसरी तरफ धान की फसल में भी पानी की कमी कुछ दूर हुई है। बरसात से किसानों को बहुत लाभ हुआ है। पिछले कई दिनों से बहुत से किसानों ने बिजली न मिलने से परेशान हो रही थी। शनिवार को हुई बरसात से धान की फसल पर अच्छा प्रभाव पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह हल्की बूंदाबांदी व बादल छाए रहने की संभावना है।

वर्जन- बरसात होने का अनुमान

कृषि व मौसम विज्ञानी रमेश चंद्र ने बताया कि अगले तीन दिनों तक ठंडी हवाओं के साथ तेज बरसात होने का अनुमान है। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। बरसात से धान की अच्छी पैदावार होगी। धान रोपाई का अच्छा मौसम है। कुछ जगहों पर आने जाने के रास्ते में पानी भरा होने के कारण लोगों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बूंदाबांदी के दौरान लोगों ने बारिश में भीगने से कोई परहेज नहीं किया। मौसम सुहाना होने पर शहर के पार्को व पर्यटन स्थलों पर लोगों की खासी चहलकदमी रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.