मेहंदी प्रतियोगिता में दीक्षा प्रथम, रेखा दूसरे स्थान पर
संवाद सहयोगी, गुहला-चीका: शहर की प्रमुख समाजसेवी शहर की प्रमुख समाजसेवी संस्था मां वैष्णों देवी इंटरनेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट के नेतृत्व में महिलाओं व लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खोले गए उड़ान इंस्टीटयूट ऑफ स्किल डेवलपमेंट सेंटर में ट्रस्ट के तृतीय स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेंहदी प्रतियोगिता का अवलोकन नगरपालिका चेयरपर्सन अमनदीप शर्मा ने किया।
संवाद सहयोगी, गुहला-चीका: शहर की प्रमुख समाजसेवी संस्था मां वैष्णों देवी इंटरनेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट के नेतृत्व में महिलाओं व लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खोले गए उड़ान इंस्टीटयूट ऑफ स्किल डेवलपमेंट सेंटर में ट्रस्ट के तृतीय स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेंहदी प्रतियोगिता का अवलोकन नगरपालिका चेयरपर्सन अमनदीप शर्मा ने किया।
ट्रस्ट के सचिव गगन गोयल ने बताया कि छात्राओं की ओर से लगाई गई मेंहदी में से तीन अति सुंदर दिखने वाली मेंहदी को अमनदीप शर्मा ने स्वयं चुना। उन्होंने बताया कि मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दीक्षा, द्वितीय स्थान पर रेखा व तृतीय स्थान पर अनू रही। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाली छात्राओं को अमनदीप ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने इस प्रतियोगिता के आयोजन कि लिए ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश जैन व उनकी पूरी टीम को बधाई दी।
अमनदीप ने कहा कि इस प्रकार के धर्मार्थ कार्य बहुत ही कम लोग करते हैं। ट्रस्ट ने उनको जो मान-सम्मान दिया है वे उसको कभी नहीं भुला पाएंगी। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के सभी सदस्य किसी भी समय उनसे मिलकर समाजसेवा के लिए उनकी सेवाएं ले सकते हैं। ट्रस्ट की तरफ से अमनदीप शर्मा को मां वैष्णों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उड़ान सेन्टर की ¨प्रसीपल प्रीत कौर, अनिल गर्ग, गगन गोयल, पंकज गुप्ता, अमित गोयल, जोनी गोयल, अतुल प्रकाश, ज्ञान गोयल, श्रीचंद, मोती राम बंसल, अंग्रेज ¨सह, बलबीर चंद गुप्ता, गोलू ¨सगला, नानू राम मित्तल, हैप्पी बंसल, सुमित अरोड़ा, बलविन्द्र, सतपाल जैन, राजपाल व अंग्रेज ¨सह भी मौजूद थे।