Move to Jagran APP

पिछले 55 माह में हुए कई गुणा अधिक विकास कार्य : बाजीगर

हलका गुहला से भाजपा विधायक कुलवंत बाजीगर ने मार्केट कमेटी के वाइस-चेयरमैन संगीत बंसल के निवास स्थान पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक ली।

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Feb 2019 10:25 AM (IST)Updated: Wed, 13 Feb 2019 10:25 AM (IST)
पिछले 55 माह में हुए कई गुणा अधिक विकास कार्य : बाजीगर
पिछले 55 माह में हुए कई गुणा अधिक विकास कार्य : बाजीगर

संवाद सहयोगी, सीवन :

loksabha election banner

हलका गुहला से भाजपा विधायक कुलवंत बाजीगर ने मार्केट कमेटी के वाइस-चेयरमैन संगीत बंसल के निवास स्थान पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक ली। विधायक ने कहा कि लोकसभा चुनावों में अब कुछ ही समय बाकी रह गया है। 2014 में केंद्र व प्रदेश में पहली बार भाजपा की सरकार अपने कार्यकर्ताओं के बलबूते पर बनी। उनके अथाह परिश्रम से भाजपा को सता मिली। अब फिर समय आ गया है कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार करें ताकि भाजपा फिर से सता में आकर जनता की भलाई के और अधिक कार्य कर सके। कुलवंत बाजीगर ने कहा कि कांग्रेस के 55 वर्षों के शासनकाल में देश व प्रदेश में इतने विकास कार्य नहीं हुए जितने पिछले 55 माह में भाजपा पार्टी के शासनकाल में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करवाए हैं। भ्रष्टाचार करने वालों को जेल में जाने का डर सता रहा है तभी वे एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ चुनाव में उतरना चाहते हैं। जब तक देश व प्रदेश की जनता का आशीर्वाद व समर्थन भाजपा को मिलता रहेगा तब तक भाजपा पार्टी सता में रहेगी व विकास कार्यो की बौछार होती रहेगी। इस अवसर पर लाला चतुर्भुज बंसल, कृष्ण बंसल, कृष्ण कुमार आनंद, शाम सुंदर बंसल, ब्लाक समिति चेयरपर्सन प्रतिनिधि नरेश मुंजाल, अशोक गोयल, सतीश बंसल व सोनू बंसल मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.