खेलो इंडिया में नरवाना के हॉकी खिलाड़ियों ने लहराया परचम
गुवाहाटी में 14 से 22 जनवरी तक हुए खेलो इंडिया में हॉकी टीम के नरवाना के खिलाड़ियों ने परचम लहराते हुए रजत पदक हासिल किया। भारतीय जूनियर हॉकी टीम के कप्तान मनदीप मोर व खिलाड़ी प्रमोद व अंकुश ने अंडर-21 आयु वर्ग में हरियाणा टीम की तरफ से खेलते हुए अपना दमखम दिखाया
संवाद सूत्र, नरवाना : गुवाहाटी में 14 से 22 जनवरी तक हुए खेलो इंडिया में हॉकी टीम के नरवाना के खिलाड़ियों ने परचम लहराते हुए रजत पदक हासिल किया। प्रशिक्षक संदीप चौपड़ा व रविद्र श्योकंद ने बताया कि भारतीय जूनियर हॉकी टीम के कप्तान मनदीप मोर के अलावा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रमोद व अंकुश ने अंडर-21 आयु वर्ग में हरियाणा टीम की तरफ से खेलते हुए अपना दमखम दिखाया। फाइनल मैच हरियाणा व उत्तर प्रदेश की टीमों के बीच हुआ था, जिसमें हरियाणा की टीम मामूली अंतर से हार गई और दूसरे स्थान और रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। नरवाना के अन्य दो खिलाड़ियों ने भी अंडर-17 वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया है। सीनियर हॉकी कोच कृष्ण कुमार व जिला खेल अधिकारी जीजे बैनर्जी ने खिलाड़ियों की पीठ थपथपाई।