Move to Jagran APP

पांच राज्यों के चुनाव में जीत दर्ज करने पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

पांच राज्यों में हुए चुनावों के फै पांच राज्यों में हुए चुनावों के फैसले के बाद जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं में मायूसी छाई रही, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश व तेलंगाना के चुनाव में भाजपा को मिली हार के बाद कार्यकर्ता निराश नजर आए, वहीं कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अपने--अपने कार्यालयों में एकत्रित होकर जीत का जश्न मनाया। मध्यप्रदेश में भाजपा टक्कर में नजर आई, लेकिन दूसरे राज्यों में काफी पीछे रही। चार राज्यों में मिली हार के बाद जिले में राजनीतिक चर्चाएं जोरों पर रही।

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Dec 2018 11:34 PM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 11:34 PM (IST)
पांच राज्यों के चुनाव में जीत दर्ज  करने पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न
पांच राज्यों के चुनाव में जीत दर्ज करने पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

जागरण संवाददाता, कैथल : पांच राज्यों में हुए चुनावों के फैसले के बाद जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं में मायूसी छाई रही, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश व तेलंगाना के चुनाव में भाजपा को मिली हार के बाद कार्यकर्ता निराश नजर आए, वहीं कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अपने--अपने कार्यालयों में एकत्रित होकर जीत का जश्न मनाया। मध्यप्रदेश में भाजपा टक्कर में नजर आई, लेकिन दूसरे राज्यों में काफी पीछे रही। चार राज्यों में मिली हार के बाद जिले में राजनीतिक चर्चाएं जोरों पर रही। दिनभर लोग चुनाव परिणामों को लेकर चर्चा करते दिखे। प्रतिष्ठानों में टीवी व एलइडी पर भी चिपके नजर आए। वहीं एक दूसरे को फोन पर संपर्क कर हार व जीत के बार जानकारी लेते नजर आए। शिक्षण संस्थान, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा या पार्क सभी जगह चुनाव परिणामों की चर्चा रही।

loksabha election banner

बॉक्स

हार पर किया जाएगा मंथन

: गुर्जर

भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि चार राज्यों के चुनावी नतीजे में मिली निराशा पर चिंतन किया जाएगा। अगर पार्टी की कहीं कमी थी तो उसे पूरा किया जाएगा। चार राज्यों में हुई हार का हरियाणा के चुनावों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हरियाणा में सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। हरियाणा में दोबारा से भाजपा अपनी सरकार बनाएगी।

बॉक्स

सत्ता विरोधी लहर बनी

हार का कारण : माजरा

इनेलो के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व संसदीय सचिव रामपाल माजरा ने कहा कि चारों राज्यों में सत्ता विरोधी लहर थी। वहां भाजपा को हारना ही था। छत्तीसगढ़ में 15 सालों से भाजपा की सरकार थी। जनता परेशान हो चुकी थी। भाजपा ने जो वादे किए उनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं किया। कांग्रेस से तंग आकर भाजपा को जनता ने चुना था। अब जनता को भाजपा का असली चेहरा भी नजर आ गया है। भाजपा ने हमेशा किसानों की अनदेखी की। फसलों के समर्थन मूल्य नहीं दिए ना ही स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की। अगर हरियाणा में भी भाजपा का यही रवैया रहा तो यहां भी हार का सामना करना पड़ेगा।

बॉक्स : भाजपा में नहीं जनता का हित

हरियाणा महिला कांग्रेस की महासचिव एवं नप चेयरपर्सन सीमा कश्यप ने कहा कि भाजपा में जनता का हित नहीं है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण ही उनकी हार हुई है। जनता अब दोबारा से कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहती है। हरियाणा में भी आने वाले चुनावों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा।

बॉक्स

गलतियां हुई तो हुई हार : गर्ग

भाजपा के वरिष्ठ नेता रवि भूषण गर्ग ने कहा कि दो राज्यों में लंबे समय से भाजपा की ही सरकार थी। भाजपा से कुछ गलतियां हुई होंगी जिनका खामियाजा अब भुगतना पड़ा है। हरियाणा में अगर कुछ गलतियां हो रही हैं तो उन्हें भी ठीक करने का प्रयास किया जाएगा। भाजपा ने जो भी वादे किए हैं, उन्हें पूरा भी किया है।

बॉक्स

कर्मचारी विरोधी है सरकार : गोयत

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रेस प्रवक्ता सतबीर गोयत ने कहा कि भाजपा की हार जनविरोधी नीतियों का का परिणाम है। भाजपा ने शुरू से ही तानाशाही रवैया अपनाए रखा। हमेशा झूठ बोलने की राजनीति की। कर्मचारियों से किए वादों को पूरा नहीं किया। हरियाणा में भी भाजपा का यही हाल होगा। रोडवेज कर्मचारियों का शोषण करना भाजपा की हरियाणा में हार का बड़ा कारण होगा।

बॉक्स

जीत की खुशी में बांटी मिठाई :

कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव देवी राम कसान ने कहा कि जनता को कांग्रेस में ही अपना हित नजर आ रहा है। तीन राज्यों में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा सीटें हासिल की और अब सरकार भी बनाएगी। कांग्रेस की जीत की खुशी में लड्डू बांटे गए और जीत का जश्न मनाया गया। हरियाणा में भी कांग्रेस की लहर बन चुकी है। आने वाले चुनावों में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। भाजपा सरकार की नीतियों से जनता पूरी तरह से परेशान हो चुकी है। किसान, कर्मचारी, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी वर्ग सड़कों पर उतरने को मजबूर है। इस मौके पर अनिरूद्ध कुमार, पृथ्वी, दिनेश, महेंद्र, जसबीर, सौरभ, मन्नु मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.