Move to Jagran APP

चुनाव में जनता से किए गए भाजपा के वादे खोखले : करोड़ा

संवाद सहयोगी, ढांड : इनेलो जिलाध्यक्ष कंवरपाल करोड़ा ने कहा कि झूठे वादे कर सत्ता में आ

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Aug 2018 12:27 AM (IST)Updated: Sun, 19 Aug 2018 12:27 AM (IST)
चुनाव में जनता से किए गए भाजपा के वादे खोखले : करोड़ा
चुनाव में जनता से किए गए भाजपा के वादे खोखले : करोड़ा

संवाद सहयोगी, ढांड : इनेलो जिलाध्यक्ष कंवरपाल करोड़ा ने कहा कि झूठे वादे कर सत्ता में आई भाजपा सरकार का जनविरोधी चेहरा पूरी तरह से बेनकाब हो चुका है और चुनाव में किए गए भाजपा के सभी दावे खोखले साबित हो रहे हैं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि प्रदेश में इनेलो-बसपा गठबंधन के बढ़ते जनाधार से भाजपा व कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है। करोड़ा इनेलो के जनसंपर्क अभियान के तहत हलके के विभिन्न गांवों में पार्टी की नीतियों का प्रचार करने के बाद गांव बंदराना में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा शासनकाल में हरियाणा में विकास व रोजगार के रास्ते बंद हो चुके है, सिर्फ झूठी घोषणाएं करके जनता को भ्रमित किया जा रहा है। जनता भाजपा को सत्ता सौंपकर पछता रही है और गठबंधन की सरकार बनाने का पूरी तरह से फैसला कर चुकी है।

कहा कि इनेलो की रैलियों व सम्मेलनों में उमड़ रही जनता की अपार भीड़ से साफ हो चुका है कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की लहर चल रही है और जनता भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए चुनावों की राह देख रही है। प्रदेश का हर वर्ग अपने हकों को लेकर सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरा हुआ है, लेकिन सत्ता के नशे में मदहोश भाजपा सरकार निरंतर जनभावनाओं से खिलवाड़ कर रही है। जिसका खामियाजा भाजपा को आगामी होने वाले चुनावों में भुगतना होगा। बाक्स-

राज्य कार्यकारिणी की बैठक 20 को चंडीगढ़ में

उन्होंने बताया कि 20 अगस्त को चंडीगढ़ में इनेलो राज्य कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसमें राष्ट्रीय व राज्य कार्यकारिणी सदस्य, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, जिला प्रधान, हलका प्रधान, शहरी प्रधान, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक भाग लेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.