पुलिस में भर्ती के साक्षात्कार में अतिरिक्त नंबर दिलाने को अकादमी संचालक ने ठगे 4 लाख
हरियाणा पुलिस में साक्षात्कार में अधिक अंक दिलाने के लिए 4 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में बुढाखेड़ा गांव के धूप सिंह ने बताया कि उसके दो लड़के हैं। बड़ा बेटा 28 वर्षीय गुरबचन अंबाला रोड स्थित गुरुकुल एकेडमी में हरियाणा पुलिस में भर्ती के लिए कोचिग ले रहा था।
जागरण संवाददाता, कैथल : हरियाणा पुलिस में साक्षात्कार में अधिक अंक दिलाने के लिए 4 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में बुढाखेड़ा गांव के धूप सिंह ने बताया कि उसके दो लड़के हैं। बड़ा बेटा 28 वर्षीय गुरबचन अंबाला रोड स्थित गुरुकुल एकेडमी में हरियाणा पुलिस में भर्ती के लिए कोचिग ले रहा था। उसके बेटे ने पुलिस में भर्ती के लिए आवेदन भी किया हुआ था और लिखित परीक्षा भी हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि इस एकेडमी का संचालक मूंदड़ी गांव निवासी सोनू है। सोनू ने उसके बेटे गुरबचन को साक्षात्कार में ज्यादा नंबर दिलाने के लिए बात कही। इसके लिए आरोपित ने चार लाख रुपये की मांगे। बेटे के भविष्य को देखते हुए 24 अक्टूबर 2016 को उसने आरोपित को पैसे दे दिए। आरोपित को उसके बेटे का रोल नंबर भी दे दिया। साक्षात्कार में उसके लड़के को 3 अंक मिले थे। मेरा लड़का कम अंक होने पर भी लिाखित परीक्षा के आधार पर नौकरी मिल गई। आरोपित ने 4 लाख रुपये लेकर साक्षात्कार में कोई अतिरिक्त अंक नहीं दिलाए। 30 अक्टूबर को उसके लड़के गुरबचन सिंह ने सोनू कुमार से पैसे मांगने गया तो उसी दिन पैसे देने का वादा किया, इसकी रिर्काडिग भी उसके पास है। बाद में पैसे वापस लौटाने से मना कर दिया। आरोपित ने धमकी दी कि अगर दोबारा से पैसे मांगे तो जान से मार दूंगा।
धोखाधड़ी के मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
एएसआइ बिजेंद्र सिंह, सिविल लाइन थाना