ऑनलाइन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहने वाले बच्चों को किया सम्मानित
बाल कल्याण परिषद द्वारा अक्टूबर-नवंबर माह में कोविड-19 के तहत ऑनलाइन प्रतियोगिताएं करवाई गई थी। विजेता बच्चों को सम्मानित करने के लिए लघु सचिवालय स्थित ईवीएम वेयर हाऊस के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जागरण संवाददाता, कैथल : बाल कल्याण परिषद द्वारा अक्टूबर-नवंबर माह में कोविड-19 केतहत ऑनलाइन प्रतियोगिताएं करवाई गई थी। विजेता बच्चों को सम्मानित करने के लिए लघु सचिवालय स्थित ईवीएम वेयर हाऊस के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम डा. संजय कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रथम रहे बच्चों को सम्मानित किया। एसडीएम ने कहा कि कोविड-19 के दौर में भी बच्चों का कला के प्रति विशेष लगाव रहा है और ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर भाग लिया।
जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र बहल ने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर रहने वाले बच्चों को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि 5 वर्ष तक में सोलो डांस क्लासिकल प्रतियोगिता में गौरजा, 5 से 10 वर्ष आयुवर्ग में यागन्या ग्रोवर, 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग में श्रेया भटनागर, 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग में कनक गोयल को सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार सोलो डांस फिल्मी में 5 वर्ष आयु वर्ग तक अनुजा शौरेवाला, 5 से 10 वर्ष आयु वर्ग में सवेरा, 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग में जीविका, 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग में वसुंधरा, सोलो डांस फोक प्रतियोगिता में 5 वर्ष आयुवर्ग तक अनुजा, 5 से 10 वर्ष आयुवर्ग में रिद्मिा, 10 से 14 वर्ष आयुवर्ग में संजली, 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग में स्नेहा, ग्रुप डांस क्लासिकल प्रतियोगिता में 5 वर्ष तक, 5 से 10 वर्ष तक, 10 से 14 वर्ष तक आयु वर्ग में द माइल स्टॉन सीनियर सैकेंडरी स्कूल, 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रुपप डांस फिल्मी प्रतियोगिता में 5 वर्ष तक जकाश एंड ग्रुप, 5 से 10 आयु वर्ग में रूद्रा एंड ग्रुप, 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग में अनन्या ग्रुप, 14 से 18 आयु वर्ग में काजल ग्रुप, ग्रुप डांस प्रतियोगिता में 5 वर्ष आयु वर्ग तक गौरेजा ग्रुप, 5 से 10 वर्ष आयु वर्ग में रूद्रा, 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग में रचना, 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग में संजली ग्रुप प्रथम स्थान पर रहे थे, जिन्हें सम्मानित किया गया।
इस मौके पर कृष्ण कुमार, महेंद्र खन्ना, अतुल शर्मा, लाजपत, महेंद्र जोनी, पुनीत चौधरी, कर्मचंद जिदल, सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।