कैथल में NDRF ने स्कूल में विद्यार्थियों को दी आपदा को लेकर जानकारी, बचाव व सुरक्षा के तरीके सिखाए
एनडीआरएफ की 7वीं वाहिनी ने कैथल के सेगा गांव और मानस स्कूल में आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इन ...और पढ़ें
-1791542091343_m.webp)
NDRF ने विद्यार्थियों को दी आपदा की जानकारी। फोटो जागरण
HighLights
एनडीआरएफ ने कैथल में आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
ग्रामीणों, छात्रों को भूकंप, आगजनी, बाढ़ से बचाव सिखाया।
फायर एक्सटिंग्विशर उपयोग, सुरक्षित निकासी के तरीके बताए गए।
जागरण संवाददाता, कैथल। 7वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) बठिंडा की टीम ने जिले के गांव सेगा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानस में आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
इन कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों, विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ को विभिन्न आपात परिस्थितियों में सुरक्षित रहने और घायलों की मदद करने के तरीके सिखाए गए। कार्यक्रमों का नेतृत्व टीम कमांडर सब-इंस्पेक्टर रेख सिंह मीणा ने किया।
गांव सेगा में आयोजित कम्युनिटी अवेयरनेस प्रोग्राम के दौरान ग्रामीणों को भूकंप, आगजनी, बाढ़, आकाशीय बिजली, आंधी-तूफान, लू और सर्पदंश जैसी आपदाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही आग लगने की स्थिति में फायर एक्सटिंग्विशर के सही इस्तेमाल और सुरक्षित निकलने आदि के बारे में जागरूक किया।
वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानस में आयोजित स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम के दौरान विद्यार्थियों एवं स्टाफ को आपदा प्रबंधन की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सचेत, मेघदूत, दामिनी और भूकंप एप की जानकारी दी।
