Move to Jagran APP

अगले पांच वर्षों में बदलेगी हलका गुहला की तस्वीर : ईश्वर सिंह

हलका गुहला से जजपा विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि गुहला का चहुंमुखी विकास व रिकार्ड तोड़ विकास कार्य करवाना व हलका गुहला में फैले भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करना मेरी पहली प्राथमिकता है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Feb 2020 09:49 AM (IST)Updated: Thu, 06 Feb 2020 09:49 AM (IST)
अगले पांच वर्षों में बदलेगी हलका  गुहला की तस्वीर : ईश्वर सिंह
अगले पांच वर्षों में बदलेगी हलका गुहला की तस्वीर : ईश्वर सिंह

संवाद सहयोगी, सीवन: हलका गुहला से जजपा विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि गुहला का चहुंमुखी विकास व रिकार्ड तोड़ विकास कार्य करवाना व हलका गुहला में फैले भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करना मेरी पहली प्राथमिकता है। हलका गुहला में अगले पांच वर्षो में इतने विकास कार्य होंगे कि हलका की पूरी तस्वीर ही बदल जाएगी। जो भारतीय विदेशों में रहते हैं अगर वे 5 वर्षो बाद हलका में आएंगे तो उन्हें हलका पहचान में नहीं आएगा कि यह चंडीगढ़ है या हलका गुहला। मैं जो कहता करके भी दिखाता हूं। केवल बातों में या आश्वासन देने में विश्वास नहीं रखता हूं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी गठबंधन सरकार के खिलाफ अनाप-शनाप बयानबाजी करके सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने की असफल कोशिश कर रही है। गठबंधन सरकार प्रदेश के हितों में काम कर रही है। इस अवसर पर ब्लाक सीवन सरपंच एसोसिएशन के प्रधान अमरेंद्र सिंह खारा, युवा नेता सुधीर मिड्ढा, राजीव शर्मा बिट्टू, कुलदीप शर्मा, मनीष मेहता, रोहित सैनी और गगनदीप मौजूद थे। मुख्यमंत्री की नीतियों का दूसरे प्रदेशों में भी हो रहा अनुसरण: नरेश मुंजाल

संवाद सहयोगी, सीवन: गुहला से वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश मुंजाल ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जब से प्रदेश की सता संभाली है तभी से प्रदेश चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है। प्रदेश में विकास कार्यो के नए-नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। मुंजाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की नीति व नीयत में कोई फर्क नही है। इनके द्वारा करवाए गए विकास कार्यो की सभी जगह प्रशंसा हो रही है। पिछले पांच वर्षों में लगभग 75 हजार सरकारी नौकरियां मेरिट के आधार पर लगी जो कि पूरे देश में एक रिकार्ड है। अब गठबंधन सरकार में भी एक लाख से ऊपर सरकारी नौकरियां मेरिट के आधार पर लगेगी। तभी तो आज के स्कूली बच्चों का ध्यान पढ़ाई में अधिक लगने लग गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.