Move to Jagran APP

भ्रूण हत्या न करने का संकल्प लेकर लिया आठवां फेरा

हरिओम सेवा समिति ढांड की ओर से निजी पैलेस में जरूरतमंद कन्याओं का विवाह समारोह संपन्न हुआ। महिला एवं बाल विकास व शहरी निकाय मंत्री कविता जैन व भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इसके बाद नव विवाहित जोड़ों को जैन ने आठवां फेरा भ्रूण हत्या ना करने का संकल्प लेते हुए दिलवाया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 11:50 PM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 11:50 PM (IST)
भ्रूण हत्या न करने का संकल्प 
लेकर लिया आठवां फेरा
भ्रूण हत्या न करने का संकल्प लेकर लिया आठवां फेरा

संवाद सहयोगी, ढांड : हरिओम सेवा समिति ढांड की ओर से निजी पैलेस में जरूरतमंद कन्याओं का विवाह समारोह संपन्न हुआ। महिला एवं बाल विकास व शहरी निकाय मंत्री कविता जैन व भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इसके बाद नव विवाहित जोड़ों को जैन ने आठवां फेरा भ्रूण हत्या ना करने का संकल्प लेते हुए दिलवाया।

loksabha election banner

कविता जैन ने हरिओम सेवा समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज को आज इस प्रकार की संस्थाओं की जरूरत है। ऐसी संस्था निस्वार्थ भाव से समाज की भलाई के कार्य करती हैं। जरूरतमंद कन्याओं का सामूहिक रूप से विवाह समारोह आयोजित करके संस्था ने पुण्य का कार्य किया है। हमें इस प्रकार की संस्थाओं को आगे बढ़कर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने अपने कोष से संस्था को पांच लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। समारोह में पहुंचने पर संस्था तथा भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कविता जैन का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार हमेशा ही महिलाओं के हित में कार्य करती है।

संस्था के प्रधान जितेंद्र ने बताया 22 कन्याओं का सामूहिक रूप से ¨हदू रीति रिवाज से विवाह करवाया गया। संस्था की ओर से उन्हें दान स्वरूप घरेलू सामान भी दिया गया। संस्था की ओर से पहले भी कई बार इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है। जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए संस्था के सदस्य हमेशा तैयार रहते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.