भाजयुमो की बैठक में जिले के विस क्षेत्रों के लिए नियुक्त किए विस्तारक
भारतीय जनता युवा मोर्चा(भाजयुमो) की जिला स्तरीय बैठक भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुई। अध्यक्षता मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहित राठी दिवाल ने की।
जागरण संवाददाता, कैथल : भारतीय जनता युवा मोर्चा(भाजयुमो) की जिला स्तरीय बैठक भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुई। अध्यक्षता मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहित राठी दिवाल ने की। मुख्यातिथि के रूप में मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विकास शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, मोर्चा के प्रदेश सचिव प्रवीण सरदाना मौजूद रहे। भाजपा युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष आयुष गर्ग ने बताया कि बैठक में आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर संगठनात्मक चर्चा की गई और भाजपा के मिशन 75 पार को सफल बनाने को लेकर रणनीति बनाई गई।
युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहित राठी ने कहा की आने वाले विधानसभा चुनावों में युवा मोर्चा अपनी अहम भूमिका निभाएगा और लोकसभा चुनावों की तरह प्रदेश में भगवा लहराने का काम करेगा।
पार्टी को मजबूत करने के लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सरकार की जन-कल्याण कारी नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम कर रहे है। बैठक में प्रदेश महामंत्री विकास शर्मा की तरफ से आगामी चुनाव के मद्देन•ार जिले की विधानसभाओं के विस्तारक नियुक्त किए गए है।
उन्होंने कहा की विधानसभा चुनावों के लिए युवा मोर्चा कमर कस चुका है और सभी 90 विधानसभाओं पर जीत हासिल करने का पुर•ाोर प्रयास कर रहा है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कपिल पांडे, पदम भाटी, आयुष गर्ग, प्रदीप भारद्वाज, रामलाल चौधरी, जॉनी, महावीर राणा, सुनील सैनी, सोनू लांबाखेड़ी, शुभम शर्मा, हिमांशु गोयल, आकाश कुमार, गर्व गोयल मौजूद थे। ------------
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप