Move to Jagran APP

10 से 12 यात्री होने पर चलेंगी रोडवेज की मिनी बसें

लॉकडाउन में अब रोडवेज की मिनी बसें दौड़ती हुई नजर आएंगी। सभी बसें कैथल से चलने के बाद अपने गंतव्य पहुंचेगी। कैथल से रोहतक अंबाला कलायत राजौंद व पूंडरी के लिए पांच बसें अलग अलग समय पर यात्रियों को लेकर रवाना होंगी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 09:08 AM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 09:08 AM (IST)
10 से 12 यात्री होने पर चलेंगी रोडवेज की मिनी बसें
10 से 12 यात्री होने पर चलेंगी रोडवेज की मिनी बसें

जागरण संवाददाता, कैथल: लॉकडाउन में अब रोडवेज की मिनी बसें दौड़ती हुई नजर आएंगी। सभी बसें कैथल से चलने के बाद अपने गंतव्य पहुंचेगी। कैथल से रोहतक, अंबाला, कलायत, राजौंद व पूंडरी के लिए पांच बसें अलग अलग समय पर यात्रियों को लेकर रवाना होंगी। कोविड-19 में विभिन्न विभागों को दी गईं मिनी बसें रोडवेज डिपो ने वापस मंगा ली हैं। इन बसों के बदले में अब बड़ी बसें भेजी जाएंगी। अब मिनी बसों को पहले सैनिटाइज किया जाएगा। इसके बाद इन्हें रूटों पर रवाना किया जाएगा, जहां यात्रियों की संख्या 10 से 12 के बीच होगी। कम तेल खर्च होगा और यात्रियों के लिए भी सफर सुगम रहेगा।

loksabha election banner

प्रदेश सरकार ने हाल ही में छात्राओं के लिए मिनी बसों को खरीदा हैं। मगर लॉकडाउन के चलते कॉलेज स्कूल बंद होने से ये बस डिपो में ही तीन महीनों से खड़ी हैं। इन्हें पहली बार अब सवारियों के लिए रूटों पर दौड़ाया जाएगा। अब तक ये कोरोना के कार्य में जुटे योद्धाओं जैसे स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस कर्मियों इत्यादि कर्मचारियों के लिए लगी हुई थीं। तीनों विभागों को बड़ी बसें दी जाएगी। ताकि किसी तरह की दिक्कत न हो। बड़ी बसों में फिलहाल 30 सवारी ही बैठेंगी, जबकि मिनी बसों में 12 से 16 सवारी सफर कर सकेंगी।

बसों के रूट व समय

कैथल से राजौंद- 11 बजे

कैथल से पूंडरी - 9 बजे

कैथल से कलायत- 10 बजे

कैथल से अंबाला- 8: 30 बजे

वर्जन : सैनिटाइज करवा बसों में दिया जा रहा प्रवेश

टीएम कमलजीत ने बताया कि यात्रियों की संख्या के हिसाब को देखते हुए बसों का संचालन किया जाएगा। अगर एक रूट पर 20 यात्री है तो 52 सीटर बस को अगर 15 यात्री रहते हैं मिनी बसों को चलाया जाएगा। जिन रूटों पर सवारी कम हैं, वहां पर मिनी बसें चलेंगी। लंबी दूरी के रूटों पर ऑनलाइन बुकिग के हिसाब से इन मिनी बसों को चलाया जाएगा। सभी यात्रियों की विभाग द्वारा थर्मल स्क्रीनिग की जा रही है। सैनिटाइज करवा कर बसों में प्रवेश दिया जा रहा यात्री नहीं मिलने से बस को किया रद

शुक्रवार को विभाग की तरफ से पंचकूला व रोहतक के लिए बस चलाई गई थी। रोहतक मिनी बस 15 यात्रियों को लेकर रवाना हुई हैं। पंचकूला व अंबाला के लिए भी बसों का संचालन किया गया है। लेकिन राजौंद व कलायत, पूंडरी के लिए बसों को यात्री नहीं मिले इस कारण बस को कैंसिल करना पड़ा। दिल्ली से आने वाली बस भी बंद रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.