धान की खरीद नहीं हुई शुरू तो सड़कों पर उतरेंगे किसान व आढ़ती : गर्ग
अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने सरकार की ओर से 21 अक्टूबर से धान की खरीद बंद करने की निदा की है।
जागरण संवाददाता, कैथल : अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने सरकार की ओर से 21 अक्टूबर से धान की खरीद बंद करने की निदा की है।
उन्होंने कहा कि धान की खरीद न होने से प्रदेश का किसान व आढ़ती परेशान हैं। खरीद नहीं होने से प्रदेश की मंडियों में जगह-जगह किसान व आढ़ती प्रदर्शन कर रहे है। भाजपा सरकार ने धान व हर अनाज का एक-एक दाना खरीदने की घोषणा की थी। धान के साथ कपास की सरकारी खरीद करने में अधिकारी आनाकानी कर रहे हैं।
धान व कपास के भाव में दोहरी मार किसानों को झेलनी पड़ रही है। खाद पर टैक्स नहीं था, उस खाद पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगा दिया, कृषि उपकरणों व खेती में उपयोग आने वाली दवाईयों पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगा दिया। लगातार डीजल में भारी भरकम बढ़ोतरी करके किसान व आम जनता की कमर तोड़ कर रख दी है।