पति के अपहरण की आशंका, केस दर्ज
थाना सीवन पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। गांव थाना सीवन पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। गांव प्रेमपुरा निवासी रजवंत कौर ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति बलदेव बाइक में पेट्रोल पंप से तेल डलवाने गया था। शाम तक भी उसका पति वापस नहीं लौटा और ना ही बाइक का कुछ पता लगा। उसका मोबाइल भी बंद है। उन्हें आशंका है कि अज्ञात व्यक्ति ने उसका अपहरण कर लिया।
संस, सीवन : थाना सीवन पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। गांव प्रेमपुरा निवासी रजवंत कौर ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति बलदेव बाइक में पेट्रोल पंप से तेल डलवाने गया था। शाम तक भी उसका पति वापस नहीं लौटा और ना ही बाइक का कुछ पता लगा। उसका मोबाइल भी बंद है। उन्हें आशंका है कि अज्ञात व्यक्ति ने उसका अपहरण कर लिया। थाना प्रभारी रमेश चंद ने बताया कि महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हल्के में हो रहे करोड़ों के विकास कार्य
संस, सीवन : पंचायत समिति सीवन की चेयरपर्सन अनीता नरेश मुंजाल ने कहा कि विधायक कुलवंत बाजीगर हल्के में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवा रहे हैं। हल्के में 40 सालों में इतना विकास नहीं हुआ जो चार सालों में हुआ है। वे अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि विकास कार्य देखकर विपक्षी दल घबराए हुए हैं। प्रदेश की जनता कांग्रेस और इनेलो को पहले ही नकार चुकी है। हल्के में विदेशों की तर्ज पर विकास कार्य हो रहे हैं। नए बिजली घर बना गए हैं, सड़कों का जाल बिछाया गया है। स्कूलों को अपग्रेड किया गया है ताकि बच्चे अच्छे से शिक्षा ग्रहण कर सकें। इस मौके पर नरेश मुंजाल, जितेंद्र चुघ, जोनी, विपिन मौजूद थे। ------------