गुरु गोबिद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में लगाया भंडारा
गुरु गोबिद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पटियाला मार्ग पर डेरा गोबिदपुरा के ग्रामीणों की ओर से विशाल भंडारा लगाया गया। इस मौके पर तीन दिन पहले अखंड पाठ रखा गया था जिसका रविवार सुबह गुरुघर में भोग डाला गया।
संवाद सहयोगी, सीवन : गुरु गोबिद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पटियाला मार्ग पर डेरा गोबिदपुरा के ग्रामीणों की ओर से विशाल भंडारा लगाया गया। इस मौके पर तीन दिन पहले अखंड पाठ रखा गया था, जिसका रविवार सुबह गुरुघर में भोग डाला गया। भंडारे के दौरान राहगीरों को प्रसाद वितरित किया गया। गोबिदपुरा के सरपंच गज्जन सिंह ने भी लंगर में पहुंच कर सेवा की। उन्होंने कहा कि साल का कोई भी ऐसा दिन नहीं जिस दिन किसी सिक्ख ने अपने धर्म की रक्षा के लिए कुर्बानी न दी हो। सिक्ख इतिहास कुर्बानियों से भरा हुआ है। लंगर में सेवा करने वालों में कुलदीप सिंह, तरसेम सिंह, अंतरजीत सिंह, राजविन्द्र सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, गगनदीप सिंह, परमजीत सिंह, मलकीत सिंह, खुशवंत सिंह, निशान सिंह, गुरमीत सिंह, जगविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।