विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया
जासं, कैथल : होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बृहस्पतिवार को शहर के ऐतिहासिक व धार्मिक स
By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Dec 2019 09:53 AM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2019 09:53 AM (IST)
जासं, कैथल : होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बृहस्पतिवार को शहर के ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया। पद्मा सिटी मॉल में विद्यार्थियों ने डोमिनोज में विद्यार्थियों पिज्जा बनाना सीखा व उसका भरपूर आनंद उठाया। इसके बाद बच्चों ने शहीद स्मारक, उदय सिंह किला, नेकी की दीवार और नीम साहब गुरुद्वारा का भ्रमण किया। बच्चों ने अपनी भारतीय संस्कृति भारतीय के बारे में जानकारी प्राप्त की। ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करके अपने शहीदों को याद किया व नेकी की दीवार के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्याध्यापक अशोक अरोड़ा ने बच्चों को कैथल के इतिहास के बारे में बताया। मौजूद स्टाफ सदस्यों ने बच्चों को अपनी निगरानी में रखा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें