¨हदी हमारे देश की सभ्यता और संस्कृति की पहचान : ढांडा
डीएवी महाविद्यालय चीका में विश्व ¨हदी दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम हुआ। इसमें कविता पाठ व भाषण प्रतियोगिताएं करवाई गई। प्राचार्य डॉ. रमेश लाल ढांडा ने कहा कि ¨हदी हमारी राष्ट्रभाषा है।
संस, गुहला-चीका : डीएवी महाविद्यालय चीका में विश्व ¨हदी दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम हुआ। इसमें कविता पाठ व भाषण प्रतियोगिताएं करवाई गई। प्राचार्य डॉ. रमेश लाल ढांडा ने कहा कि ¨हदी हमारी राष्ट्रभाषा है। यह संपूर्ण देश को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करती है। प्रत्येक व्यक्ति के भीतर एक प्रतिभा होती है। उस प्रतिभा को बाहर निकालने का कार्य इस तरह के आयोजन करते हैं।
प्रो. सुभाष ¨सह ने कहा कि ¨हदी भाषा राष्ट्र की वाणी है। कार्यक्रम में मंच का संचालन ¨हदी विभाग के प्रो. सुनील कुमार एवं प्रो. दलजीत ¨सह ने किया। निर्णायक मंडल में प्रो. प्रदीप बंसल, प्रो. राजेंद्र ¨सह, प्रो. हरमनदीप ¨सह, प्रो. मीना देवी ने अहम भूमिका निभाई। कविता पाठ प्रतियोगिता में बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा ¨प्रसी ने प्रथम स्थान, बीए तृतीय वर्ष की छात्रा सोनिया ने द्वितीय स्थान व बीए तृतीय वर्ष के छात्र मनीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।