Move to Jagran APP

हरियाणा का कुख्‍यात गैगस्‍टर सुरेंद्र ग्‍योंग पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

हरियाणा का कुख्‍यात गैंगस्‍टर सुरेंद्र ग्‍योंग को करनाल और कैथल पुलिस ने संयुक्‍त अभियान में मार गिराया है। ग्‍योंग का हरियाणा मे काफी आतंक था।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 08 Apr 2017 03:35 PM (IST)Updated: Sat, 08 Apr 2017 04:48 PM (IST)
हरियाणा का कुख्‍यात गैगस्‍टर सुरेंद्र ग्‍योंग पुलिस मुठभेड़ में मारा गया
हरियाणा का कुख्‍यात गैगस्‍टर सुरेंद्र ग्‍योंग पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

जेएनएन, कैथल/करनाल। कुख्‍यात गैंगस्‍टार सुरेंद्र ग्योंग को पुलिस ने मार गिराया है। करनाल और कैथल पुलिस ने संयुक्‍त आपरेशन में ग्‍योंग को करनाल के गांव राहड़ा में मुठभेड़ में मार गिराया। वह पिछले साल झज्‍जर जेल से पेरोल पर आने के बाद फरार हो गया था। उस पर हत्‍या, हत्‍या के प्रयास, अपहरण और फिरौती मांगने के कई मामले दर्ज थे। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने भी ग्‍योंग से अपनी जान को खतरा बताया था। ग्‍योंग हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली में भी अपराध कर चुका था। उस पर दिल्‍ली और हरियाणा में कुल 34 मामले दर्ज किए गए हैं। वह 1994 में अपराध जगत में सक्रिय था।

loksabha election banner

हत्‍या और हत्‍या के प्रयास के 11 सहित 34 मामले थे दर्ज

बताया जाता है कि सुरेंद्र ग्‍योंग अपनी होंडा सिटी कार में जींद के असंध से करनाल की ओर जा रहा था। इसी भनक प‍ुलिस को पहले ही लग गई थी। कैथल पु‍लिस को सूचना मिली थी कि सुरेंद्र ग्‍योंग होंडा सिटी कार से कैथल से करनाल की अोर जा रहा है। इसके बाद कैथल पुलिस की टीम ने ग्‍योंग की कार का पीछा करना शुरू कर दिया। करनाल पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई।

मुठभेड़ के बाद लगी भीड़।

इसके बाद करनाल के राहड़ा गांव के पास आगे से करनाल पुलिस और पीछे से कैथल पुलिस की टीम ने ग्‍योंग को घेर लिया। ग्‍योंग कुछ कर पाता पुलिस टीमों ने बुरी तरह घेर लिया। खुद को घिरा पाकर ग्‍योंग और कार में मौजूद उसके तीन साथियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पु‍लिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और इसमें ग्‍योंग मारा गया। दूसरी अोर बताया गया है कि कार में ग्‍योंग अकेला था।

मुठभेड़ के बाद पड़ा सुरेंद्र ग्‍योंग।

ग्‍योंग को आठ गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके तीन साथी इस दौरान भाग गए, लेकिन पुलिस ने सारा इलाका घेर रखा है और उनकी तलाश कर रही है। घटना के बाद कई जिलों के एसपी पहुंच गए हैं और मामले की जांच की जा रही है।

सुरेंद्र ग्‍योंग का प्रदेश में काफी आतंक था। वह पिछले साल  21 मई को झज्‍जर जेल से पैराेल पर ग्‍योंग गांव में अपने घर आया था। उसके बाद वह फरार होकर अपराध जगत में सक्रिय हो गया। सुरेंद्र ग्‍योंग पर हत्‍या और हत्‍या के प्रयास के 11 मामले सहित कुल 34 मामले कई जिलों में दर्ज थे। कुछ माह पहले कांग्रेस के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता रणदीप सुरजेवाला ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा के लिए हाई कोर्ट में भी सुरक्षा की गुहार लगाई थी।  

सुरेंद्र ग्योंग पर दर्ज मामले

     दिनांक                      थाना                          मामला     
1. 23 दिसंबर 1994-     सदर कैथल            सरकारी काम में बाधा डालना व जान से मारने की धमकी।
2. 15 दिसंबर 1998-     शहर कैथल-           मारपीट।
3. 18 जनवरी 1999-     थानेसर कुरूक्षेत्र      डकैती।
4. 05 जुलाई 1999-       जीआरपी कुरूक्षेत्र   चोरी।
5. 07 दिसंबर 1999-     नारनौंद हिसार       डकैती।
6. 25 जनवरी 2000     सदर नरवाना          डकैती।

7. 01 अगस्त 2000      पूंडरी                    लूट।
8. 29 अगस्त 2000      सदर कैथल            हत्या का प्रयास
9. 13 नवंबर 2000        शहर कैथल            चोरी
10. 13 दिसंबर 2000      सदर जींद             डकैती की तैयारी
11. 04 फरवरी 2001       असंध                   लूट
12. 05 फरवरी 2001         सदर कैथल         सरकारी कर्मचारी की हत्या का प्रयास।

13. 05 फरवरी 2001          कलायत             लूट
14. 13 सितंबर 2001         शहर कैथल          हत्या का प्रयास
15. 13 मार्च 2002             शहर कैथल         फिरौती
16. 18 सितंबर 2003         शहर कैथल           हत्या
17. 20 अक्टूबर 2003        शहर कैथल          फिरौती
18. 2003                         सहारनपुर यूपी      लूट

यह भी पढ़ें: दिव्या ने खुली आंखों से सपने देखे और कर लिया मुकाम हासिल

19. 12 मार्च 2004             शहर कैथल            हत्या
20. 14 जून 2004             सदर कैथल            अपहरण
21. 15 जुलाई 2004         शहर कैथल             फिरौती
22. 23 अगस्त 2004        सदर कैथल             अपहरण
23. 01 सितंबर 2004        नई दिल्ली             हत्या का प्रयास
24. 08 दिसंबर 2005         सदर थानेसर         हत्या
25. 22 दिसंबर 2005         शहर कैथल          फिरौती
26. 01 मार्च 2006             पूंडरी                  हत्या
27. 17 मार्च 2006             शहर कैथल          हत्या 

यह भी पढ़ें: हरियाणा में हत्‍या के दो मामलों में 25 दोषियों को उम्रकैद की सजा

28. 27 अप्रैल 2006           खनौरी                 अपहरण
29. 07 जुलाई 2006         शहर कुरूक्षेत्र           फिरौती
30. 22 जून 2007            शहर कैथल             फिरौती
31. 27 अक्टूबर 2009       शहर कैथल             लूट का प्रयास
32. 22 जुलाई 2010         शहर कैथल              फिरौती
33. 12 फरवरी 2010         कलायत                 हत्या, लूट व हत्या का प्रयास
34. 23 मार्च 2015            पूंडरी                      फिरौती।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.