पंजाब पुलिस कर्मियों पर हमले के बाद हरियाणा-पंजाब सीमा को किया सील
रविवार सुबह छह बजे पटियाला के अधीन पड़ने वाले कस्बा सन्नोर की सब्जी मंडी में पुलिस नाका तोड़कर पुलिस व मंडी बोर्ड के कर्मचारियों पर कुछ निहंगों ने हमला किया था। हमला की सूचना के बाद गुहला पुलिस हरकत में आई और हरियाणा-पंजाब सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। पंजाब से हरियाणा व हरियाणा से पंजाब जाने वाले हर व्यक्ति पर पैनी निगाह पुलिस द्वारा रखी जा रही है।
संवाद सहयोगी, गुहला-चीका : रविवार सुबह छह बजे पटियाला के अधीन पड़ने वाले कस्बा सन्नोर की सब्जी मंडी में पुलिस नाका तोड़कर पुलिस व मंडी बोर्ड के कर्मचारियों पर कुछ निहंगों ने हमला किया था। हमला की सूचना के बाद गुहला पुलिस हरकत में आई और हरियाणा-पंजाब सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। पंजाब से हरियाणा व हरियाणा से पंजाब जाने वाले हर व्यक्ति पर पैनी निगाह पुलिस द्वारा रखी जा रही है। पुलिस पर हमला करने वाले निहंग सिख जिनकी संख्या चार बताई गई है।
वे हरियाणा सीमा के साथ लगते पंजाब के गांव बलबहेड़ा में गुरुद्वारा खिचड़ी साहिब में आकर छिप गए थे। पटियाला पुलिस को इनके खिचड़ी साहिब में छुपे होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब को चारों ओर से घेर लिया। गुरुद्वारा साहिब में छिपे निहंगों को बाहर आकर आत्मसमर्पण करने की अपील की गई। निहंगों द्वारा पुलिस पर ही गोलियों के साथ हमला कर दिया। जवाब में पुलिस को भी मजबूरन गोलियां चलानी पड़ी। गोली से एक निहंग घायल हो गया और बाकी गुरुद्वारा साहिब में छिपे सात निहंगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब की ली गई तलाशी के दौरान चार बोरी भुक्की, पेट्रोल बम, चार देसी कट्टे, एक राइफल, गंडासे, बरछे, तलवारों और 39 लाख से ऊपर की नगद राशि भी बरामद हुई है।