Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Politics: 'पिता-पुत्र की जोड़ी ने कांग्रेस के साथ प्रदेश को किया बर्बाद', किरण चौधरी का हुड्डा पर बड़ा हमला

    Updated: Mon, 27 Jan 2025 10:51 PM (IST)

    राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिता-पुत्र की इस जोड़ी ने कांग्रेस के साथ-साथ हरियाणा को भी बर्बाद कर दिया। किरण चौधरी ने यह भी कहा कि दिल्ली में कांग्रेस की स्थिति बहुत खराब है और आने वाले समय में हरियाणा में भी कांग्रेस का यही हाल होगा।

    Hero Image
    राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने हुड्डा पर साधा निशाना। जागरण फोटो

    जागरण संवादाता, कैथल। राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने सोमवार को भूपेंद्र सिंह हुड्डा उनके सांसद पुत्र दीपेंद्र हुड्डा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में यह पिता-पुत्र की जोड़ी ने कांग्रेस के साथ-साथ प्रदेश को भी बर्बाद कर दिया। किसी और के बारे में उन्होंने कभी सोचा ही नहीं। क्षेत्रवाद फैलाया, यही चीजें धीरे-धीरे कांग्रेस को खा गई। कांग्रेस के पास अब न तो कोई नेता बचा है और न ही कोई नीति। वह यहां अमरगढ़ कालोनी में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि दिल्ली के यह हाल हो गया कि कांग्रेस के प्रत्याशी बस नाम के खड़े हैं, लेकिन घर से बाहर नहीं निकल रहे। जैसे हालात उप्र में हुए हैं, वही हालत दिल्ली में हो रहे हैं। उन्होंने हरियाणा में भी आने वाले समय में कांग्रेस के इसी तरह के हालात रहेंगे। यह नजर भी आ रहा है।

    अभी तक नेता प्रतिपक्ष ही नहीं चुना गया। सत्र निकल चुका है और कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष नहीं चुन पाई। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से सरकारी आवास खाली न करने के मामले में उन्होंने कहा कि ये दुर्भाग्य की बात है कि जो बहुत बड़े पदों पर आसीन रह चुके हैं और उन्हें जनता ने बाहर कर दिया है, फिर भी इन चीजों से चिपके रहते हैं। जब उनको कोई ओहदा नहीं मिला तो ऐसे में उन्हें खुद इसे छोड़ देना चाहिए था।

    जीवन भर भाजपा की सेवा करेंगे: किरण

    दिल्ली विधानसभा चुनाव पर किरण चौधरी ने कहा कि बाहरी दिल्ली में भाजपा की स्थिति बहुत मजबूत है। दिल्ली में लंगड़ी सरकार काम कर रही थी। इस बार भाजपा की जीत होगी और दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनेगी। पटवारियों पर लगे आरोपों के बारे में कहा कि ये सरकार का आदेश है।

    सरकार पारदर्शिता से कार्य कर रही है। वह जीवन भर भाजपा की सेवा करेंगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को चाहिए कि वे सरकार के नुमाइंदे होने के नाते निष्ठा से कार्य करें। हिसार के सांसद जयप्रकाश के बारे में उन्होंने कहा कि जेपी के बारे में जितना कम कहा जाए, उतना ही अच्छा है।

    महिलाओं के प्रति उनकी मानसिकता को हर कोई जानता हे। उनके आचरण से कोई अपेक्षा की भी नहीं जा सकती है। कुमारी सैलजा द्वारा नौकरियों को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि वे विपक्ष में हैं और विपक्ष को कोई न कोई मुद्दा तो बोलने के लिए चाहिए होता है।

    मोहन लाल बड़ौली और राकी मित्तल पर लगे आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि ये सारा राजनीति से प्रेरित मामला है। इतने छोटे स्तर पर राजनीति नहीं गिरानी चाहिए।

    यह भी पढ़ें- झूठ बोलो-भाग जाओ, केजरीवाल की फितरत'; दिल्ली की CM आतिशी पर मुख्यमंत्री नायब का पलटवार, जल संकट पर सियासत गरम