हरियाणा पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं 6 युवतियां; अनैतिक सामग्री भी बरामद
पुलिस ने कैथल के ढांड रोड स्थित एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर अनैतिक गतिविधियों में लिप्त छह युवतियों को हिरासत में लिया।
-1788973714491_m.webp)
पुलिस की स्पा सेंटर पर रेड। सांकेतिक फोटो
HighLights
पुलिस ने कैथल के स्पा सेंटर पर की रेड।
अनैतिक गतिविधियों में लिप्त छह युवतियां हिरासत में ली गईं।
बिना नाम के स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री बरामद।
जागरण संवाददाता, कैथल। पुलिस ने बिना किसी नाम के चल रहे स्पा सेंटर पर पुलिस ने रेड की। इस कार्रवाई के दौरान सेंटर के कमरों से छह युवतियों को हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि हिरासत में ली गई युवतियां उत्तर प्रदेश, जालंधर, अमृतसर और नोएडा की रहने वाली हैं। पुलिस सभी से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है। मौके से अनैतिक सामग्री भी बरामद की गई है।
सिविल लाइन थाना एसएचओ रमेश चंद्र के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ढांड रोड स्थित एक कैफे में बाहर से लड़कियों और महिलाओं को बुलाकर अनैतिक गतिविधियां करवाई जा रही हैं। सूचना के बाद पुलिस ने टीम का गठन किया और बताए गए स्थान पर दबिश दी।
कमरे में मिलीं छह युवतियां
पुलिस टीम जब सेंटर के अंदर पहुंची कमरों में छह युवतियां मिलीं। सेंटर के बाहर किसी तरह का नाम या बोर्ड भी नहीं लगा हुआ था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सेंटर का संचालन उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक युवती कर रही थी।
जैसे ही पुलिस की टीमें सेंटर के बाहर पहुंचीं तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इससे ढांड रोड पर जाम जैसी स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर स्थिति को संभाला और कार्रवाई जारी रखी। करीब छह लड़कियां मौके से पकड़ी हैं। एसएचओ रमेश चंद्र ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
