Move to Jagran APP

हरियाणा बंद भाजपा को सत्ता से बाहर करेगा: चौटाला

नेता प्रतिपक्ष अभय ¨सह चौटाला ने कहा कि एसवाइएल, जीएसटी, नोटबंदी, कानून व्यवस्था सहित अनेक मुद्दों पर इनेलो-बसपा 8 सितंबर को हरियाणा बंद भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 12:26 AM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 12:26 AM (IST)
हरियाणा बंद भाजपा को सत्ता से बाहर करेगा: चौटाला
हरियाणा बंद भाजपा को सत्ता से बाहर करेगा: चौटाला

संवाद सहयोगी, ढांड: नेता प्रतिपक्ष अभय ¨सह चौटाला ने कहा कि एसवाइएल, जीएसटी, नोटबंदी, कानून व्यवस्था सहित अनेक मुद्दों पर इनेलो-बसपा 8 सितंबर को हरियाणा बंद भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगा। भाजपा ने देश व प्रदेश में दोहरी नीति अपनाकर जनता को ठगने का काम किया है। चौटाला देर सायं ढांड बस स्टैंड स्थित एडवोकेट ज्ञान ¨सह गुर्जर के कार्यालय में कार्यकर्ताओं से रूबरू थे।

loksabha election banner

चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार से हर वर्ग दुखी है और जनता आगामी चुनावों में वोट की चोट पर भाजपा की हर जनविरोधी नीतियों का मुंह तोड़ जवाब देगी। चुनाव में भाजपा द्वारा किए गए सभी वादे खोखले व झूठे साबित हुए है। जनता भाजपा को सत्ता सौंपकर पछता रही है। उन्होंने कहा कि स्व.ताऊ देवीलाल जयंती अवसर पर 25 सितंबर की गोहाना रैली सत्ताधारी दल भाजपा व विपक्षी पार्टी कांग्रेस को सत्ता से दूर करने का काम करेगी और प्रदेश में इनेलो-बसपा का परचम लहराएगा। आने वाले लोक सभा व विधानसभा चुनावों में इनेलो-बसपा गठबंधन प्रदेश का नेतृत्व हासिल करने के साथ-साथ केंद्र के सबसे बड़ी पंचायत में भी अहम भूमिका निभाएगा। चार साल के कार्यकाल में ऐसी कोई भी उपलब्धि नहीं है जिससे भाजपा सरकार द्वारा गिनाया जा सके। जनता को गुमराह व भ्रमित करने के अलावा भाजपा ने कुछ नहीं किया है। इससे पूर्व चौटाला आठ सितम्बर के हरियाणा बंद के आह्वान को लेकर पार्टी जिलाध्यक्ष पंडित कंवरपाल करोड़ा की टीम के साथ प्रचार के दौरान कार्यकर्ताओं व व्यापारियों बीच पहुंचे और बंद में सहयोग व साथ देने की अपील की। चौटाला ने किसान हित में निरंतर कार्य करने पर किसान नेता विक्रम कसाना की पीठ थपथपाई। इस मौके पर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, हलका प्रधान ओमप्रकाश कैरा, उपाध्यक्ष पूर्व सरपंच मियां ¨सह जाजनपुर, युवा जिलाध्यक्ष अनिल तंवर क्योड़क, किसान नेता विक्रम कसाना, नरेंद्र सहारण घराड़सी, शशि वालिया, ईश्वर मैहला, कमलेश श्योकंद, जय ¨सह सोलूमाजरा, सतपाल जाजनपुर, जवाहर मल श्योकंद, रतन लाल शर्मा म्यौली, सुरजीत पबनावा, विजय बंदराना, रामस्त्रूप गांगल, सुधीर कसाना एडवोकेट, बृजलाल गांधी, राजेश शर्मा, शमशेर बरसाना, भीम खनौदा, राजू म्यौली, अमित तंवर क्योड़क, संजय गर्ग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.