ट्रैक्टर दौड़ में हरवीर ¨सह ने मारी बाजी
गांव कुराड़ के खेल मैदान में सोमवार को एक दिवसीय खेल दंगल का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, राजस्थान और दूसरे राज्यों से विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में महिला-पुरुष खिलाड़ी पहुंचे। खेल महाकुंभ का शुभारंभ भाजपा प्रांतीय उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा ने किया। अध्यक्षता युवा सरपंच सतबीर गिल ने की।
संवाद सहयोगी, कलायत : गांव कुराड़ के खेल मैदान में सोमवार को एक दिवसीय खेल दंगल का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, राजस्थान और दूसरे राज्यों से विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में महिला-पुरुष खिलाड़ी पहुंचे। खेल महाकुंभ का शुभारंभ भाजपा प्रांतीय उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा ने किया। अध्यक्षता युवा सरपंच सतबीर गिल ने की। बुजुर्गों की दौड़ सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र रही। इसमें धोती-कुर्ता और सिर पर पगड़ी बांधकर बुजुर्गों ने खेल मैदान में लंबी दौड़ लगाकर स्वस्थ शरीर खुशहाली की बुनियाद का परिचय दिया। निर्धारित समय अवधि में ट्रैक्टर-ट्राली को बैक करके व्यवस्थित ढंग से लगाने की दौड़ यातायात नियमों की पालना पर आधारित रही। 400 मीटर और मटका दौड़ में प्रतिभागी दर्ज करने के लिए महिलाएं मैदान में उतरी। धर्मपाल शर्मा ने कहा कि परंपरागत खेलों में आदर्श संस्कृति साफ झलकती है। शिक्षा के साथ-साथ खेलों में युवाओं को उन्नति के अवसर प्रदान करने के लिए सरकार ने योजनाएं गतिमान की हैं। इस मौके पर रामदिया गिल, रामेश्वर ¨सह, राममेहर ¨सह, खेल कोच विजय बुरा, मंच संचालक संदीप गिल मौजूद थे।
बॉक्स
ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम
ट्रैक्टर दौड़ में पंजाब के पटियाला निवासी हरवीर ¨सह नंबर वन रहे। शीलू उचाना दूसरे और राममेहर झील तीसरे स्थान पर रहे। पुरुषों की 400 मीटर दौड़ में सुमित काला प्रथम, गगन उझाना द्वितीय और सकू कोयल तृतीय रहे। साइकिल दौड़ में पहला स्थान काला वाल्मीकि, दूसरा राज चहल और तीसरा गुलाब काला ने अर्जित किया। महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में अंकिता काला सबसे तेज दौड़ी, किरण चहल दूसरे और तेलो प्रजापति तीसरे स्थान पर रही। महिला मटका दौड़ में कांता पहले, संतरो दूसरे और कविता गिल तीसरे स्थान पर रही।
---------