वोट का प्रयोग करने को लेकर हैं उत्साहित
इस बार के आम चुनाव में पहली बार वे अपने वोट का प्रयोग करें। 12 मई का वे इंतजार कर रहे हैं। पहली बार वोट करने को लेकर वे उत्साहित हैं। जब वोट बना था तो बहुत खुशी थी लेकिन असली खुशी तब होगी जब मतदान करने के बाद उंगली पर स्याही लगेगी।
By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 10:22 AM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2019 10:22 AM (IST)
कैथल : इस बार के आम चुनाव में पहली बार वे अपने वोट का प्रयोग करें। 12 मई का वे इंतजार कर रहे हैं। पहली बार वोट करने को लेकर वे उत्साहित हैं। जब वोट बना था तो बहुत खुशी थी, लेकिन असली खुशी तब होगी जब मतदान करने के बाद उंगली पर स्याही लगेगी। युवाओं को अपने वोट का प्रयोग जरूर करना चाहिए। इस दिन सभी काम-धंधों को छोड़कर वोट डालना चाहिए। अपने वोट का प्रयोग कर ही हम लोकतंत्र में मजबूत सरकार का चयन कर सकते हैं। वोट सबसे बड़ा हथियार है। चुनाव के दिन सभी अपने मत का प्रयोग जरूरी करें।
गुरमेल सिंह, गांव अटैला।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें