किसानों के हितों में सरकार ले रही बड़े फैसले : रोहित
भारतीय किसान मोर्चा (भाकिम) की ओर से पंचायत स्तर पर किसान कुंभ ग्राम सभा का आयोजन पार्षद प्रतिनिधि रोहित शर्मा के आवास पर हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कुल¨वद्र राणा ने की।
संस, राजौंद : भारतीय किसान मोर्चा (भाकिम) की ओर से पंचायत स्तर पर किसान कुंभ ग्राम सभा का आयोजन पार्षद प्रतिनिधि रोहित शर्मा के आवास पर हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कुल¨वद्र राणा ने की। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत चहल ने बताया कि किसान कुंभ में किसानों को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। सरकार ने बजट में कई किसानों के हितों में फैसले लिए हैं। किसान अब मोदी सरकार के साथ हैं और आने वाले चुनावों में दोबारा से भाजपा की सरकार आएगी। सरकार लगातार किसानों के लिए बड़े कदम उठा रही है। मनोहर सरकार किसानों व जनता की उम्मीदों पर खरा उतर रही है। इस मौके पर सोमपाल राणा, सुरेंद्र, शेखर, सुल्तान फौजी, नरेश राणा, महीपाल राणा, सोहन लाल, संदीप मौजूद थे।
किसान व मजदूरों के कर्ज हों माफ
संस, राजौंद : अखिल भारतीय किसान सभा जिला कमेटी की ओर से गांव किठाना में किसान जनसभा का आयोजन किया गया। आसपास के गांवों से किसानों ने भाग लिया। जनसभा की अध्यक्षता राजौंद तहसील के प्रधान रामकुमार नंबरदार गुलियाणा ने की। बलजीत ¨सह ने मांग की है कि किसानों को उनकी फसलों कि लागत का डेढ़ गुणा भाव दिया जाए। किसान और मजदूरों के सभी कर्जे माफ किए जाएं। जो दो बिल संसद में विपक्ष द्वारा पेश किए गए हैं सरकार तुरंत इनको कानूनी रूप दे। बुढ़ापा पेंशन को बढ़ा कर पांच हजार रुपये प्रति माह किया जाए। जिला प्रधान महेंद्र ¨सह ने बताया कि किसान सभा के प्रयासों से रजबाहों व माइनरों की सफाई हो पाई है।
1600 मीटर दौड़ में जोनी रहा प्रथम
संस, राजौंद : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक के खेल मैदान में रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आस-पास के गांवों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। कोच सोहन पाल ने बताया कि हर रविवार को दौड़ प्रतियोगिता करवाई जाती है। प्रतियोगिता में खिलाड़ी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते है। खिलाड़ी अपनी मेहनत के बल पर आर्मी, हरियाणा पुलिस और भारतीय सेना की भर्ती में भी शामिल हो चुके है। खिलाड़ियों को पुलिस व आर्मी की तैयारी निशुल्क करवाई जाती है। 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में जोनी बीरबांगड़ा ने प्रथम स्थान, दीपक ने द्वितीय स्थान व गो¨बद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।