Move to Jagran APP

छह साल से कंप्यूटर लैब सहायकों का शोषण कर रही सरकार : महीपाल

जागरण संवाददाता, कैथल : हरियाणा कंप्यूटर लैब सहायक के प्रदेश संयोजक महीपाल ¨सह ने कह

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Dec 2017 08:48 PM (IST)Updated: Mon, 04 Dec 2017 08:48 PM (IST)
छह साल से कंप्यूटर लैब सहायकों का शोषण कर रही सरकार : महीपाल
छह साल से कंप्यूटर लैब सहायकों का शोषण कर रही सरकार : महीपाल

जागरण संवाददाता, कैथल : हरियाणा कंप्यूटर लैब सहायक के प्रदेश संयोजक महीपाल ¨सह ने कहा की सरकार हरियाणा के सभी अनुबंधित कर्मचारियों का आर्थिक व मानसिक शोषण कर रही है। सरकार न्यूनतम वेतन मान से भी कम वेतनमान दे रही हैं वो भी समय पर नहीं दे रही है। हरियाणा के सभी कर्मचारी आंदोलन की राह पर है। सरकार अनुबंध कर्मचारियों के लिए कोई ठोस नीति नहीं बना रही है। सरकार किसी भी अनुबंधित कर्मचारियों की आवाज नहीं सुन रही है। अनुबंधित कर्मचारियों को एक मंच पर एकत्रित होने का आह्वान किया है। कर्मचारियों के हकों की अनदेखी होने के कारण कुरूक्षेत्र में 10 दिसंबर को सभी कर्मचारियों की मी¨टग बुलाई गई है, जिसमें हरियाणा के सभी अनुबंधित कर्मचारी मिलकर आंदोलन की रणनीति बनाएंगे। कंप्यूटर लैब सहायक सभी अनुबंधित कर्मचारियों के साथ काम करने को पूर्ण रूप से सहमत हैं। सरकार छह साल से लैब सहायकों का शोषण कर रही है। लैब सहायक के प्रदेश प्रवक्ता सतीश शर्मा ने कहा की प्रदेश सरकार लैब सहायकों के साथ दोगला व्यवहार कर रही है। कर्मचारी मांगों को लेकर पहले भी 90 विधायकों को ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन सरकार कोई उचित कार्रवाई नहीं कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.