Move to Jagran APP

कर्मचारियों की सरकार कर रही है अनदेखी: सुभाष

नगरपालिका कर्मचारी संघ के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2020 09:06 AM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2020 09:06 AM (IST)
कर्मचारियों की सरकार कर  रही है अनदेखी: सुभाष
कर्मचारियों की सरकार कर रही है अनदेखी: सुभाष

संवाद सहयोगी, राजौंद:

loksabha election banner

नगरपालिका कर्मचारी संघ के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान सुभाष शर्मा नगरपालिका कर्मचारी संघ के ब्लाक प्रधान संजीव कुमार ने बताया कि 25 अप्रैल 2020 को शहरी निकाय मंत्री के आवास पर संघ व मंत्री के मध्य वार्ता हुई थी। वार्ता में सभी मांगों पर सहमति बनी तथा निकाय मंत्री ने 30 मई तक सभी मांगी गई मांगों के पत्र जारी करने का आश्वासन दिया था। लेकिन समय बीत जाने पर भी कोई मांग नहीं मानी गई। मांग न माने जाने के कारण नगरपालिका कर्मचारी संघ ने 28 मई को ऑनलाइन केंद्रीय कमेटी की बैठक हुई थी। नगरपालिका परिषदों व निगमों के कर्मियों ने 29 व 30 जून सामूहिक अवकाश लेकर शांतिप्रिय धरना दिया। एक जुलाई को नगर पालिका सचिव ने कर्मचारियों को ड्यूटी पर नहीं लिया। ड्यूटी पर न लेने के कारण सभी कर्मचारियों ने हड़ताल का निर्णय लिया। सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान सुभाष व सचिव रामफल पटवारी ने कहा कि अगर कर्मचारियों को वापिस काम पर नहीं लिया गया तो पूरे राज्य के कर्मचारी हड़ताल करने पर बाध्य होंगे। नगर पालिका कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान संजीव कुमार ने धरने की अध्यक्षता की। इस दौरान ठेका प्रथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रधान यादविद्र अमित, राकेश सर्व, संघ के उपप्रधान होशियार सिंह ब्लॉक सचिव रोहताश ब्लॉक, उपप्रधान बबली देवी, सुरेश कुमार, संदीप सूबे सिंह व सतबीर मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.