Move to Jagran APP

लड़कियों को बढ़ते देखना है तो बहुओं को भी दें बेटियों का दर्जा : प्रीति देशवाल

जागरण संवाददाता, कैथल : हरियाणा में जहां दहेज और महिलाओं पर आपराधिक अत्याचार लगातार

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Apr 2018 12:54 AM (IST)Updated: Sun, 22 Apr 2018 12:54 AM (IST)
लड़कियों को बढ़ते देखना है तो बहुओं को भी दें बेटियों का दर्जा : प्रीति देशवाल
लड़कियों को बढ़ते देखना है तो बहुओं को भी दें बेटियों का दर्जा : प्रीति देशवाल

जागरण संवाददाता, कैथल : हरियाणा में जहां दहेज और महिलाओं पर आपराधिक अत्याचार लगातार बढ़ रहा है। उसके विपरीत हरियाणा की बेटियां हर रोज नए मुकाम हासिल कर रही हैं। ऐसी ही शख्सियत हैं प्रीति देशवाल। पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रीति देशवाल ने शादी के साढे चार बाद मिसेज हरियाणा का खिताब हासिल जीता है। प्रीति ने कहा कि वह सपनों को भूल परिवार में खोई थी। पति ने हिसार में एमवाइके मीडिया द्वारा आयोजित इवेंट के बारे में जानकारी दी और उनका ऑडिशन करवा दिया। ऑडिशन के बाद तैयारी के लिए डेढ़ महीने का समय मिला। उनके पति को उनके सपनों की भलीभांति जानकारी थी और उनकी प्रतिभा। इस एक इवेंट ने उनकी ¨जदगी बदल दी है। 300 महिलाओं में वह सर्वश्रेष्ठ चुनी गई। अब उनको अगला लक्ष्य इंडिया लेवल है। इवेंट जीतते ही उनके पास मॉड¨लग और टीवी पर काम करने के लिए कई ऑफर मिले हैं। प्रीति कहती है कि वह मॉड¨लग को अपना करियर चुनना चाहती हैं, लेकिन उससे भी ज्यादा उनके लिए कोई चीज महत्वपूर्ण है तो वह है हरियाणा में महिलाओं की स्थिति में सुधार लाना। ससुराल के लोग भी इसमें सहयोग दे सकते हैं। सभी बहुओं को बेटियों का दर्जा दें और उनके सपनों को पूरा करें, क्योंकि हरियाणा में ससुराल में आने के बाद महिलाएं समझौतों पर अपनी ¨जदगी काटती हैं। इस स्थिति को लड़कियों को शिक्षा देकर और महिलाओं को कुछ करने की छूट देकर ही आगे बढ़ाया जा सकता है। इस मौके पर पति अजीत देशवाल, जेठ संदीप व सास बोती देवी मौजूद थे। बॉक्स

loksabha election banner

गुरुग्राम से होगी महिलाओं के लिए कुछ करने की शुरुआत

प्रीति देशवाल कहती हैं क्योंकि गुरुग्राम में नौकरी करती हूं तो अब वहीं से महिलाओं के लिए कुछ करने की शुरुआत करने की सोची है। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग में संपर्क किया और जल्द ही उनके साथ मिलकर कई कार्य करने हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.