Move to Jagran APP

खेलों में लड़कों से कम नहीं लड़कियां : गिल

शिक्षा विभाग की ओर से कराई जा रही तीन दिवसीय लड़कियों की स्कूली खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई रोचक मुकाबले हुए। लड़कियों की कुश्ती और जूडो के मुकाबले इंडोर स्टेडियम में खेले गए।

By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Aug 2019 08:56 AM (IST)Updated: Wed, 07 Aug 2019 08:56 AM (IST)
खेलों में लड़कों से कम नहीं लड़कियां : गिल
खेलों में लड़कों से कम नहीं लड़कियां : गिल

जागरण संवाददाता, कैथल : शिक्षा विभाग की ओर से कराई जा रही तीन दिवसीय लड़कियों की स्कूली खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई रोचक मुकाबले हुए। लड़कियों की कुश्ती और जूडो के मुकाबले इंडोर स्टेडियम में खेले गए।

loksabha election banner

जिला खेल अधिकारी सतविद्र गिल ने कहा कि खेलों में लड़कियां लड़कों से कम नहीं हैं। खेल में हार-जीत कोई मायने नहीं रखती। पढ़ाई के साथ-साथ खेलना भी बहुत जरूरी होता है। खंडस्तरीय प्रतियोगिता में विजेता रहने वाली लड़कियां जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। जाट सूरजमल स्टेडियम में कबड्डी और ताइक्वांडो के मुकाबले कराए जा रहे हैं।

ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम

लड़कियों की अंडर-19 कुश्ती प्रतियोगिता में 50 किलो में प्रियंका कैथल ने पहला और निशा राजौंद ने दूसरा। 53 किलो में संगीता कलायत ने पहला व सीनू कैथल ने दूसरा। 55 किलो में सेजल पूंडरी ने पहला व वीना कैथल ने दूसरा। 57 किलो में मुस्कान कैथल ने पहला। 59 किलो में शालू कैथल ने पहला। 62 किलो में तमन्ना कैथल ने पहला। 65 किलो में सरबजीत कैथल ने पहला। 68 किलो में सोनिका कैथल ने पहला। 72 किलो में गरीमा कैथल ने पहला। 76 किलो में अनिता कैथल ने पहला। लड़कियों की अंडर-17 कुश्ती प्रतियोगिता में 40 किलो में गीता कैथल ने पहला काजल कलायत ने दूसरा। 43 किलो में ज्योति कलायत ने पहला व अंजलि कैथल ने दूसरा। 46 किलो में प्रतिमा कैथल व अन्नू राजौंद ने दूसरा। 49 किलो में काश्वी कैथल ने पहला व दुर्गा राजौंद ने दूसरा। 53 किलो में कोमल पूंडरी ने पहला। 57 किलो में अंकिता पूंडरी ने पहला व अंजलि कैथल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 जूडो प्रतियोगिता में 36 किलो में सिमरण कैथल ने पहला व कुसुम टयोंठा ने दूसरा। 40 किलो में ज्योति सौंगल ने पहला व शिवानी पूंडरी ने दूसरा। 44 किलो में नेहा ग्योंग ने पहला व कल्पना सिसला सिसमोर ने दूसरा। 48 किलो में कोमल कैथल ने पहला व नेहा सिसला सिसमोर ने दूसरा। 52 किलो में शीतल सौंगल ने पहला। 57 किलो में महक कैथल ने पहला। 63 किलो में हिना बरोट ने पहला। 70 किलो में स्मृति ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 में 36 किलो में कर्मदीप कठवाड ने पहला व काजल कलायत ने दूसरा। 40 किलो में निशु सौंगल ने पहला व तमन्ना सिसला ने दूसरा। 44 किलो में मनीषा ग्योंग ने पहला। 48 किलो में मनीषा सौंगल ने पहला। 52 किलो में जन्नत बरोट ने पहला। 57 किलो में अक्षरा कैथल ने पहला। 63 किलो में जानवी कैथल ने पहला। 70 किलो में मोनिका सिसला ने पहला स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की अंडर-17 की सौ मीटर रेस में नैंसी ने पहला। 200 मीटर में सालोनी, 800 मीटर में पलक, 1500 मीटर में काजल, लंबी कूद में अमित, ऊंची कूद में काजल, शॉटपुट में अमनदीप ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 में 100 मीटर रेस में मनीषा, 400 में तमन्ना, 1500 में रेनू, लंबी कूद में निशा, ऊंची कूद में सुमित और शॉटपुट में कीर्ति ने पहला स्थान प्राप्त किया।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.