Move to Jagran APP

आज हर क्षेत्र में लड़कों को पछाड़ रही लड़कियां: डीसी

डीसी धर्मवीर ¨सह ने कहा कि आज लड़कियों किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं। पढ़ाई और खेलों के क्षेत्र में तो लड़कियां-लड़कों से भी आगे हैं। प्रदेश की लड़कियों लड़कों से अधिक मेडल जीतकर प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रही हैं। यह दर्शाता है कि लड़कियों को लेकर लोगों की मानसिकता में बदलाव आया है

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 10:55 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 10:55 PM (IST)
आज हर क्षेत्र में लड़कों को  पछाड़ रही लड़कियां: डीसी
आज हर क्षेत्र में लड़कों को पछाड़ रही लड़कियां: डीसी

संवाद सहयोगी, गुहला-चीका : डीसी धर्मवीर ¨सह ने कहा कि आज लड़कियों किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं। पढ़ाई और खेलों के क्षेत्र में तो लड़कियां-लड़कों से भी आगे हैं। प्रदेश की लड़कियों लड़कों से अधिक मेडल जीतकर प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रही हैं। यह दर्शाता है कि लड़कियों को लेकर लोगों की मानसिकता में बदलाव आया है।

loksabha election banner

डीसी गुहला खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के हाल में महिला एवं बाल विकास की ओर से आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2015 में प्रधानमंत्री ने पानीपत से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू किया था। उसके बाद से प्रदेश में ¨लगानुपात में काफी सुधार आया है। आज प्रदेश का ¨लगानुपात बढ़कर 916 व जिले का 912 हो गया है। इसके बावजूद आज भी कुछ छोटी और ओछी मानसिकता के लोग प्रसव पूर्व ¨लग जांच से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रसव पूर्व जांच अपराध की श्रेणी में आता है। पकड़े जाने पर सजा व जुर्माना दोनों का प्रावधान है।

डीसी ने कर्मचारियों व कार्यक्रम में मौजूद लोगों को भ्रूण हत्या नहीं करवाने की शपथ दिलवाई व लोहड़ी उत्सव भी मनाया। कार्यक्रम अधिकारी रेनु पसरीचा ने विभाग की महिलाओं को लेकर चलाई जा रही सभी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। अंत में डीसी ने बीडीपीओ कार्यालय के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

इस मौके पर एसडीएम संजय कुमार, तहसीलदार जगदीश चंद्र, बीडीपीओ राजकुमार चानना, कार्यक्रम अधिकारी रेनु पसरीचा, नेत्रपाल शर्मा, कमलेश गर्ग, डॉ. संजीव गोयल, संतलाल, सुखपाल कौर, पूनम, कांता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.