विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी में हुई मुलाकात बदली प्रेम संबंधों में, प्रेमी शादी से मुकरा तो प्रेमिका ने निगला जहर

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 15 Oct 2017 12:50 PM (IST)

प्रेमी ने जब प्रेमिका से शादी करने से इन्कार किया तो प्रेमिका ने जहर निगलकर खुदकशी का प्रयास किया। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर दिया है।

शादी में हुई मुलाकात बदली प्रेम संबंधों में, प्रेमी शादी से मुकरा तो प्रेमिका ने निगला जहर
शादी में हुई मुलाकात बदली प्रेम संबंधों में, प्रेमी शादी से मुकरा तो प्रेमिका ने निगला जहर

जेएनएन, कैथल। एक शादी समारोह में युवक-युवती की मुलाकात हुई। दोनों की यह मुलाकात प्यार में बदली तो दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध बन गए। अब युवती ने युवक से शादी की बात की तो वह मुकर गया। इससे आहत युवती ने रेलवे स्टेशन के निकट जहर निगलकर जान देने का प्रयास किया। तबीयत बिगड़ने पर प्रेमी ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और खुद फरार हो गया।

युवती ने बताया कि चार-पांच साल पहले एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात कुरुक्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक से हुई। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती बढ़ गई। दोनों ने अपने फोन नंबरों का आदान प्रदान किया। दोनों में इसके बाद लंबी बातचीत होने लगी। दोनों की यह दोस्ती प्यार में बदल गई।

बाद में युवक ने उससे शादी करने की बात कही। इसके बाद दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध बने। शुक्रवार को वह टोहाना से उसके साथ कैथल आ गई, जब उसने शादी की बात कही तो उसने कहा कि उसके घर वाले राजी नहीं है, इसलिए वह शादी नहीं कर सकता। इस पर उसने कहा कि अगर शादी नहीं कर सकते तो एक साथ मर तो सकते हैं, लेकिन युवक ने ऐसा करने से मना कर दिया। इसके बाद उसने जहर निगल लिया।

रेलवे स्टेशन के चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस अस्पताल में दाखिल युवती के बयान लेने के लिए गई थी, लेकिन वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। हालत सामान्य होने पर बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः हनीप्रीत से पंचकूला में हुई पूछताछ का ब्योरा मांगेगी सिरसा पुलिस