Move to Jagran APP

चंडीगढ़ से जींद जाते समय दस मिनट कैथल में रुके सीएम मनोहर लाल

जागरण संवाददाता, कैथल : चंडीगढ़ से जींद उप चुनाव के लिए जाते समय मुख्यमंत्री चंडीगढ़ से जींद उप चुनाव के लिए जाते समय मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को दस मिनट के लिए अंबाला रोड स्थित रेस्ट हाउस में रुके। यहां पूर्व विधायक लीला राम सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों के साथ उपचुनाव को लेकर चर्चा की। इसके बाद सीएम का काफिला शहर के बीचों-बीच से होता हुआ जींद के लिए रवाना हो गया। इस दौरान प्रशासन की तरफ से तहसीलदार छोटूराम पहुंचे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 11:37 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 11:37 PM (IST)
चंडीगढ़ से जींद जाते समय दस मिनट 
कैथल में रुके सीएम मनोहर लाल
चंडीगढ़ से जींद जाते समय दस मिनट कैथल में रुके सीएम मनोहर लाल

जागरण संवाददाता, कैथल :

loksabha election banner

चंडीगढ़ से जींद उप चुनाव के लिए जाते समय मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को दस मिनट के लिए अंबाला रोड स्थित रेस्ट हाउस में रुके। यहां पूर्व विधायक लीला राम सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों के साथ उपचुनाव को लेकर चर्चा की। इसके बाद सीएम का काफिला शहर के बीचों-बीच से होता हुआ जींद के लिए रवाना हो गया। इस दौरान प्रशासन की तरफ से तहसीलदार छोटूराम पहुंचे।

11 बजकर 23 मिनट पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का काफिला अंबाला रोड स्थित रेस्ट हाउस में पहुंचा। प्रशासन को जैसे ही सीएम के कैथल आने की सूचना मिली तो रेस्ट हाउस में प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। पुलिस प्रशासन की तरफ से भी कई चौक-चौराहों पर यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई गई। यहां दस मिनट तक सीएम ने भाजपा के स्थानीय नेताओं से जींद चुनाव को लेकर बात की। इसके बाद जींद के लिए रवाना हो गए। सीएम के कैथल आने की सूचना पर काफी कार्यकर्ता रेस्ट हाउस पहुंचे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.