पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया गायक दिलबाग मोर को सम्मानित
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के मुख्य सलाहकार कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य दिलबाग मोर को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सम्मानित किया।
जागरण संवाददाता, कैथल: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के मुख्य सलाहकार कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य दिलबाग मोर को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सम्मानित किया। मोर उनसे मिलने देहरादून स्थित उनके निवास पर मुलाकात करने पहुंचे थे। बता दें कि दिलबाग मोर हरियाणवी गायक हैं। उन्होंने पिछले कुछ दिनों में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए कई गाने गाए। पूर्व केंद्रीय हरीश रावत ने पार्टी प्रचार के लिए मोर को एक शॉल और प्रशस्ति देकर सम्मानित किया। मोर ने कहा कि राहुल गांधी पर लिखा और गाया उनका यह गाना इतना लोकप्रिय हुआ कि लाखों लोगों ने इसे सोशल मीडिया पर पसंद किया है। उनके साथ दलवीर नैन कान्हा खेड़ा भी थे।