Move to Jagran APP

दूरदर्शी सोच के व्यक्ति थे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ईश्वर सिंह

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. चौधरी ईश्वर सिंह की 22वीं पुण्यतिथि पर बाबू अनंतराम जनता कॉलेज कौल में उनकी समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि के तौर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने शिरकत की।

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Feb 2020 09:44 AM (IST)Updated: Wed, 12 Feb 2020 09:44 AM (IST)
दूरदर्शी सोच के व्यक्ति थे पूर्व  विधानसभा अध्यक्ष ईश्वर सिंह
दूरदर्शी सोच के व्यक्ति थे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ईश्वर सिंह

संवाद सहयोगी, ढांड : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. चौधरी ईश्वर सिंह की 22वीं पुण्यतिथि पर बाबू अनंतराम जनता कॉलेज कौल में उनकी समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि के तौर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर पहुंचे। खेल मंत्री व कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान एवं पूर्व विधायक तेजवीर सिंह ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन-यज्ञ के साथ किया गया। मंच का संचालन डॉ. ऋषिपाल ने किया। संदीप सिंह ने कहा कि स्व. चौ. ईश्वर सिंह दूरदर्शी सोच के व्यक्ति थे। वे महिला शिक्षा के प्रति हमेशा चितित रहते थे।

loksabha election banner

खिलाड़ियों की संख्या के अनुसार खुलेंगे ट्रेनिग सेंटर

संदीप सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में छिपी खेल प्रतिभाओं को खेल मैदान तक लाने का उन्होंने एक विशेष अभियान चलाया हुआ है। वे ग्राम पंचायतों व ग्रामीणों को आह्वान करते हैं कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग दें। ग्रामीणों के इंडोर स्टेडियम की मांग के जवाब में खेल मंत्री ने कहा कि स्टेडियम की बजाए ट्रेनिग सेंटर की मांग करना बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में जिस खेल क्षेत्र के खिलाड़ियों की संख्या ज्यादा होगी उसी के अनुसार उस इलाके में ट्रेनिग सेंटर खोले जाएंगे।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बलबीर सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुख्त्यार साकरा, सुभाष हजवाना, चेयरमैन ईश्म सिंह साकरा, चमेल सिंह बरसाना, बलकार गोलन पूंडरी, मुनीष कठवाड, पूर्व चेयरमैन महाबीर पूंडरी, मेहर सिंह, कंवर सिंह कौल, नसीब जांबा, भाग सिंह कौल, मलखान कौल मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.