Move to Jagran APP

स्मार्ट लुक की चाहत, पेट बाहर से हो अंदर

नौजवानों में खुद के लुक को लेकर कुछ ज्यादा ही फिक्रमंदी दिखती है। वह अपने बढ़ते पेट को लेकर सजग होने लगे हैं। यही कारण है शरीर को सुंदर रूप देने के लिए जिम में जाने लगे हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Mar 2019 10:54 AM (IST)Updated: Mon, 11 Mar 2019 10:54 AM (IST)
स्मार्ट लुक की चाहत, पेट बाहर से हो अंदर
स्मार्ट लुक की चाहत, पेट बाहर से हो अंदर

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : नौजवानों में खुद के लुक को लेकर कुछ ज्यादा ही फिक्रमंदी दिखती है। वह अपने बढ़ते पेट को लेकर सजग होने लगे हैं। यही कारण है शरीर को सुंदर रूप देने के लिए जिम में जाने लगे हैं। सुबह की सैर के साथ व्यायाम करने में रुचि दिखा रहे हैं।

loksabha election banner

शहर के युवा मनप्रीत सिंह बताते हैं कि वे पढ़ाई भी करते हैं और पार्ट टाइम जॉब भी जाते हैं। उनका पेट बाहर निकलने लगा। पेट बढ़ने से पर्सनैलिटी खराब हो रही थी। उनके दोस्त उनको चिढ़ाने लगे। अब जिम में सिटअप मशीन पर उनका ज्यादा वक्त गुजरता है। साथ ही वे टहलने पर भी जोर देते हैं। इसके लिए वे जॉगर मशीन का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी तरह अरुण ने बताया कि शरीर को चार्मिग लुक देने में लगे हैं। इसके लिए कुछ देशी तो कुछ विदेशी व्यायाम को तरजीह दे रहे हैं।

जिम के संचालक संदीप कुमार मानते हैं कि मौसम में बदलाव के साथ जिम में युवाओं की भीड़ बढ़ी है। बताते हैं कि उनके जिम में व्यायाम के लगभग सभी उपकरण मौजूद हैं। इस समय करीब सवा सौ युवा आते हैं। इसमें बाइसेप्स, सोल्डर व चेस्ट व्यायाम करने वालों की तादाद अधिक है। बताया कि कुछ तो निकले पेट को कम करने व अपनी कमर को आकार देने में ही दिलचस्पी रखते हैं। इन दिनों युवाओं की भीड़ बढ़ी है। बताया कि उनके यहां करीब सवा सौ लड़के सुबह-शाम व्यायाम करने आते हैं। इनमें देहात से आने वाले युवाओं की तादाद अधिक है। सोल्डर व चेस्ट व्यायाम को लेकर संजीदा हैं, जबकि शहरी युवा बाइसेप्स और सिक्स पैक बनाने को लेकर गंभीर हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.