आम चुनाव के लिए सेक्टर अधिकारी, जोनल मजिस्ट्रेट व पुलिस पार्टी किए नियुक्त: डीसी
डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने लोकसभा आम चुनाव 2019 के दौरान जिला में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए विधानसभा क्षेत्र अनुसार सेक्टर ऑफिसर जोनल मजिस्ट्रेट पुलिस पार्टी तथा फ्लाईंग स्क्वेयड नियुक्त किए हैं।
जागरण संवाददाता, कैथल :
डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने लोकसभा आम चुनाव 2019 के दौरान जिला में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए विधानसभा क्षेत्र अनुसार सेक्टर ऑफिसर, जोनल मजिस्ट्रेट, पुलिस पार्टी तथा फ्लाईंग स्क्वेयड नियुक्त किए हैं।
डीसी की तरफ से जारी किए गए आदेशों के अनुसार गुहला विधानसभा क्षेत्र में पूंडरी स्थित महिला आइटीआइ के प्राचार्य रमेश चंद सैनी, सिचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रशांत कुमार, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता विरेंद्र कुमार गुप्ता, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के कार्यकारी अभियंता आशीष गुप्ता, सहायक रजिस्ट्रार रणजीत सिंह, जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय के प्रमोद कुमार, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के उपमंडल अभियंता जयबीर सिंह, जल सेवाएं मंडल कैथल के कार्यकारी अभियंता हुकम चंद, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सतविद्र गिल को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 17 सेक्टर ऑफिसर, 18 पुलिस पार्टी तथा 3 फ्लाईंग स्क्वेयड भी इस विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त किए गए हैं।
बाक्स- ये किए गए नियुक्त
कलायत विधानसभा क्षेत्र में जल सेवाएं मंडल पूंडरी के कार्यकारी अभियंता बनारसी दास, विजिलेंस डिविजन के कार्यकारी अभियंता सुरेंद्र कुमार, स्थानीय आइटीआइ के प्राचार्य सतीश कुमार, सरस्वती धरोहर डिविजन के कार्यकारी अभियंता हंसराज शर्मा, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता महेंद्र सिंह राणा, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम गुहला ऑपरेशन सर्कल के कार्यकारी अभियंता अजय कुमार तथा पूंडरी सर्कल के कार्यकारी अभियंता सोमबीर सिंह, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता कुलदीप सिंह एवं राजकुमार, जगदीश पुरा स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य ऋषिपाल को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 19 सेक्टर ऑफिसर, 10 पुलिस पार्टी तथा 3 फ्लाईंग स्क्वेयड भी इस विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त किए गए हैं।
बाक्स- तीन फ्लाईंग स्क्वेयड नियुक्त
कैथल विधानसभा क्षेत्र में जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप शर्मा, जिला शहर योजनाकार अनिल कुमार, सिविल सर्जन डॉ. एसके नैन, हरियाणा परिवहन महाप्रबंधक रामकुमार, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव बलवान सिंह, कृषि उप निदेशक डॉ. पवन कुमार एवं पूंडरी आइटीआइ के प्राचार्य रामेश्वर दास को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 13 सेक्टर ऑफिसर, 7 पुलिस पार्टी तथा 3 फ्लाईंग स्क्वेयड भी इस विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त किए गए हैं।
बाक्स- ये जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त
पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में शेरगढ स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के प्राचार्य राजकुमार, चीका स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के प्राचार्य देवेंद्र राणा, पशु पालन विभाग के उप निदेशक प्रदीप सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी जोगिद्र सिंह हुड्डा, जिला मत्स्य अधिकारी सुरेंद्र कुमार, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. अंशुल आनंद एवं डीआदसी के उप निदेशक दर्शन लाल को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 14 सेक्टर ऑफिसर, 7 पुलिस पार्टी तथा 3 फ्लाईंग स्क्वैड भी इस विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त किए गए हैं।