सत्ता हासिल करने के लिए झूठे वादे करती हैं पार्टियां: दहिया
सर्व जातीय सर्व खाप महापंचायत की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष दहिया ने कहा कि सभी पार्टियां सत्ता में आने से पहले लोगों से झूठे वादे करती हैं। सत्ता हासिल करने से पहले चेहरा और चरित्र कुछ और होता है, लेकिन सत्ता हासिल करने के बाद अलग। यही कारण है कि हमारा देश प्रदेश हमेशा पिछड़ता गया है।
जागरण संवाददाता, कैथल : सर्व जातीय सर्व खाप महापंचायत की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष दहिया ने कहा कि सभी पार्टियां सत्ता में आने से पहले लोगों से झूठे वादे करती हैं। सत्ता हासिल करने से पहले चेहरा और चरित्र कुछ और होता है, लेकिन सत्ता हासिल करने के बाद अलग। यही कारण है कि हमारा देश प्रदेश हमेशा पिछड़ता गया है।
डॉ. संतोष दहिया जनकपुरी कॉलोनी में जागो वोटर, जागो अभियान के तहत युवाओं को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि अगर सरकार चुनावों से पहले किए वादों को ईमानदारी से पूरा करती तो आज देश प्रदेश के हालात कुछ और होते। उनके अभियान का मकसद छोटे से छोटे गांव और शहर के वोटर को ये बताना है कि वे अपने वोट का प्रयोग एक सही व्यक्ति चुनने के लिए करें जो वास्तव में बदलाव लाना चाहता है। वर्तमान सरकार ने साढे सात करोड़ रुपये नौकरियों के फार्म भरवाने के रूप में वसूले हैं। पहले ही बेरोजगारी की मार झेल रहे ये युवा किस तरह फार्म के 500 व एक हजार रुपये जुटाते होंगे यह किसी ने नहीं जानने का प्रयास किया। इस मौके पर अमन, विकास, रणदीप, अजीत, सोनू, विजय, नरेंद्र, विकास, रवि, वेद मौजूद थे।