पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पौधा जरूर लगाएं
ब्रह्म कल्याण समिति की मासिक बैठक समिति के सदस्य ब्रह्म कल्याण समिति की मासिक बैठक समिति के सदस्य रणधीर सांघन के कार्यालय में हुई। अध्यक्षता समिति के प्रधान रतन लाल शर्मा ने की। मुख्यातिथि मंगलेश शर्मा थे। प्रधान ने कहा कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करें। हर सदस्य कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं।
जागरण संवाददाता, कैथल :
ब्रह्म कल्याण समिति की मासिक बैठक समिति के सदस्य रणधीर सांघन के कार्यालय में हुई। अध्यक्षता समिति के प्रधान रतन लाल शर्मा ने की। मुख्यातिथि मंगलेश शर्मा थे। प्रधान ने कहा कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करें। हर सदस्य कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं।
समिति हर वर्ष सड़क किनारे, खाली प्लाटों, स्कूल ग्राउंड या फिर खेल मैदानों में पौधे लगाती है। इस बार भी पौधा रोपण अभियान चलाया जाएगा।
रतन लाल ने कहा कि पेड़ की छाया के नीचे गाड़ी तो हर कोई खड़ा करना चाहता है, लेकिन पेड़ कोई नहीं लगा रहा है। ऐसे में हमें चाहिए कि अधिक से अधिक फलदार व छायादार पेड़ पौधे लगाए। समिति के चेयरमैन कृष्ण कौशिक व परमात्मा राय ने पॉलिथिन के प्रयोग पर प्रतिबंध होने की बात पर बल दिया।
पूर्व सरपंच सतीश शर्मा, राजकुमार ने कहा कि हमें पॉलिथिन पर प्रतिबंध लगाने के लिए स्वयं से ही शुरूआत करनी चाहिए। इसके लिए हमें चाहिए कि हम अपने घर से ही कपड़े का थैला लेकर चलें। दुकानदार को कहे कि वो इसी कपड़े के थैले में सामान दें। मंगलेश शर्मा ने कहा कि समिति ने उनका जो मान-सम्मान किया है वे इसके लिए उनके आभारी रहेंगे। पर्यावरण संरक्षण के लिए समिति की तरफ से उठाया गया कदम सराहनीय बताया। इस अवसर पर सतबीर थुआ, सुरेश पाल, सतबीर, कृष्ण सिसमौर, भीम आत्रेय, बाबू राम, जयभगवान, विजय शर्मा, महीपाल कौशिक मौजूद थे।