Move to Jagran APP

मानसून की पहली रिमझिम बारिश से बदल गया मौसम

बुधवार को सुबह जिलेभर में बरसात हुई। बरसात होने के बाद दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 09:18 AM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 09:18 AM (IST)
मानसून की पहली रिमझिम बारिश से बदल गया मौसम
मानसून की पहली रिमझिम बारिश से बदल गया मौसम

जागरण संवाददाता, कैथल: बुधवार को सुबह जिलेभर में बरसात हुई। बरसात होने के बाद दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। मौसम विज्ञानी के अनुसार 12 जुलाई तक अच्छी बरसात होने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा.रमेश वर्मा ने बताया कि मानसून की अच्छी बरसात हुई है। इससे धान की फसल को सबसे अच्छा फायदा हुआ है। बुधवार को गुहला क्षेत्र में सबसे ज्यादा 35 एमएम बरसात व कलायत में सबसे कम तीन एमएम बरसात हुई है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बरसात धान की रोपाई के लिए फायदेमंद रहेगी। बता दें कि बुधवार को सुबह पांच बजे आसमान में बादल छा गए। उसके बाद तेज बरसात हुई। इससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। बरसात होने के बाद किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। धान की रोपाई का काम खत्म करने को जुटे। धान की फसल अच्छा फुटाव लेगी। बरसात होने से धान रोपाई के कार्य में तेजी आई है। खेतों में जगह-जगह धान लगाने वाली टोली दिखाई दी।

loksabha election banner

पार्कों में रौनक बढ़ी

गर्मी से राहत मिलने के बाद मौसम सुहावना हो गया है। शहर के पार्कों में रौनक बढ़ी है। शहर के जवाहर लाल नेहरू पार्क, चिल्ड्रन पार्क, देवी लाल पार्क, हनुमान वाटिका में शाम के समय बच्चे दिखाई दिए। लोग सुहावने मौसम का आनंद उठाते नजर आए बरसात न होने के कारण लोग उमस से बेहाल हो गए थे। मौसम में बदलाव के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। कैथल में 16 एमएम, कलायत में तीन एमएम, गुहला में 35 एमएम, राजौंद में 17 एमएम, सीवन में सात व ढांड में 28 एमएम व पूंडरी में 20 एमएम बरसात हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.